छात्रा से छेड़खानी को लेकर आक्रोशितों ने सोहसराय मोड़ पर किया हंगामा, बिहारशरीफ हि.सं:-छेड़खानी व छात्रा की पिटाई मामले सोहसराय थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा, शनिवार को सैकड़ों आक्रोशितों ने करुणाबाग मोड़ को जामकर हंगामा किया। लोग सड़क पर बैठककर पुलिस विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। पदाधिकारयों ने कार्रवाई का आश्वासन दे, आक्रोशितों को शांत कराया। तब करीब घंटे भर बाद चौक से जाम हटाया गया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई नहीं करने और थाना से भगाने के आरोपों को गलत बता रही है। कहा जा रहा है कि सुबह में घटना की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। कुछ लोगों ने नेतागिरी चमकाने के लिए लोगों को उकसाकर घटना को तूल देने का प्रयास किया। हंगामा में शामिल लोगों ने बताया कि सुबह छात्राएं ट्यूशन से लौट रही थी। उसी दौरान अड्डापर के समीप कुछ बदमारशों ने छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध पर बदमाशों ने छात्राओं की पिटाई की। परिजन जब घटना की शिकायत लेेकर आएं तो उन्हें भी पीटा। घटना की शिकायत ले थाना जाने पर पुलिस टाल मटोल करते रही । जिससे लोग आक्रोशित हो सड़क पर आ गए।इस संबंध में सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस पर लगा आरोप गलत है। सुबह घटना की सूचना के बाद वह खुद, थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद परिजन से आवेदन लिया गया। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान कुछ लोगों ने मामले को तूल दे, हंगामा करा दिया। पुलिस बदमाशों पर कार्रवाई में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
