आजकल प्रखंड क्षेत्र में छोटे से लेकर बड़े वाहनों में यह देखने को मिल रहा है कि कोविड नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है ना ही कोई भी यात्री मास्क लगा रहे है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। मनमाना किराया भी वसूल किया जा रहा है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत बनने के उपरांत भी सड़कों पर नाले का पानी बह रहा है ,इससे ग्रामीणों को जीना दूभर हो चुका है। चेनारी बाजार के प्रत्येक गलियों में आपको यह देखने को मिलेगा की नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इस पर किसी भी वार्ड पार्षद या मुखिया का ध्यान नहीं है।
राज्य में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश हुआ ठनका गिरने की आशंका जताई जा रही है साथ ही साथ तेज हवाओं के साथ आंधी भी आने की संभावना बन रही है उक्त बातें मौसम विभाग के तरफ से मिला है लोग पहले ही सावधान हो जाएंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि सीबीएसई द्वारा तय की गई मूल्यांकन विधि से 12वीं बोर्ड के छात्रों को योग्यता के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा। हालांकि ऐसे छात्र जो इस प्रक्रिया से खुश नहीं है और सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं देना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षाओं का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। यह जानकारी स्वयं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साझा की। सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ एवं उनकी सुरक्षा भारत सरकार के लिए सर्वोपरि है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है।निशंक ने कहा कि मैं उन छात्रों को भी आश्वस्त कर रहा हूं जिनके मन में कोई आशंकाएं हैं। यदि आप इस मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं तो आप उसकी चिंता मत कीजिए, आपके लिए हम वैकल्पिक परीक्षा करवाने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे छात्र जिन्हें लगता है कि इस प्रक्रिया में उनकी योग्यता के साथ न्याय नहीं हो रहा है, निश्चित ही उनकी योग्यता के साथ न्याय होगा। परिस्थिति जैसे ही सामान्य होंगी ऐसे छात्रों के लिए हम अगस्त में परीक्षाएं करवाएंगे। इसलिए मन में भी किसी प्रकार की आशंका रखने की आवश्यकता नहीं है।निशंक ने कहा कि मैं फिर दोहराना चाहता हूं, मैं लगातार आप से संवाद करता रहा हूं। आपको भरोसा दिलाता रहा हूं कि आप की सुरक्षा और आपका स्वास्थ्य और आपका भविष्य यह हमारी श्रेष्ठ प्राथमिकताएं हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बहुत सारे छात्रों ने अपने प्रश्न व्यक्त किए थे। इन प्रश्नों के उत्तर वह शिक्षा मंत्री से चाह रहे थे। गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को 30 जून तक अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक 5 जुलाई तक अपलोड करने को कहा है
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में आई कमी के बाद आज राज्य सरकार ने अनलॉक- 4 का ऐलान करते हुए 7 जुलाई से स्कूल और कॉलेज खोलने की इजाजत दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक के बाद खुद ट्वीट कर अनलॉक चार में दी गई छूट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। अब टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे।उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान का संचालन 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी सावधानी की जरूरत है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से शुभम कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार में अनलॉक 4 लागु हो गया है
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के सचिन कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दरवजा टुटा हुआ है और उसके बगल में ही मरीजों के लिए खाना भी बनता है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता है
Transcript Unavailable.
