बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत बनने के उपरांत भी सड़कों पर नाले का पानी बह रहा है ,इससे ग्रामीणों को जीना दूभर हो चुका है। चेनारी बाजार के प्रत्येक गलियों में आपको यह देखने को मिलेगा की नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इस पर किसी भी वार्ड पार्षद या मुखिया का ध्यान नहीं है।
