बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार की बात मोबाइल वाणी के माध्यम से मल्हीपुर पंचायत के लोहरा ग्राम से एक ग्रामीण से हुई। इन्होने बताया कि नायकपुर ग्राम के डीलर से इन्हें 70 किलो राशन मिलना था लेकिन इन्हे केवल 60 किलों ही राशन मिला। अन्य ग्रामीणों का जिस तरह पांच किलो राशन काटा जाता है ,उसी तरह कटौती कर राशन मिला है

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कुछ दिनों पहले चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे को लेकर आवाज उठाने पर परिवहन विभाग के द्वारा मिट्टी भराई कर सड़क ठीक किया गया। लेकिन इस बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जा रहा है जिससे दुर्घटना हो रही है।

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी वस्तुओं के दाम महंगे हो चुके हैं। फल , किराना सामान व सब्जी आदि के दाम आसमान छू रहे है। इससे गृहिणियों के घर चलना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में इन सामानों के दामों में ओर उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। इससे वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रचंड के मल्हीपुर पंचायत से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण व्यक्ति से हुई। इन्होने बताया कि पहले जो राशन कार्ड बना था वो डीलर ने जमा करवा लिया था अब नया राशन कार्ड नहीं बना है जिस कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है ।

आज के युवा कल के भविष्य है और यही वजह है कि हर चुनाव में युवाशक्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा ही जोश और उत्साह हमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवाओं में देखने को मिल सकती है, क्योंकि इस बार के पंचायत चुनाव में युवाओं की भूमिका सशक्त होती दिख रही है। जिन्होने 18 साल की आयु पूर्ण कर मतदान करने का अधिकार प्राप्त किया है। अधिकांश युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में योग्य प्रत्याशी, मजबूत सरकार और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देने को ज्यादा महत्व दिया है और वह चुनाव में ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने का ही प्रयास करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में से कुछ तो ऐसे हैं जो पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सकारात्मक सोच और विकास की चाह उनकी बातों में साफ झलकती है।

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला में थोड़ी वर्षा कम होने के तत्पश्चात अब किसान पंप सेट का सहारा लेकर खेतों को सिंचाई कर रोपनी के लिए तैयार कर रहे हैं। लोग बाजारों और शहरों से ज्यादा खेतों में दिख रहे हैं और रोपनी का कार्य किया जा रहा है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से सिविल सर्जन डाक्टर सुधीर कुमार ने 60 स्वास्थ्यकर्मियों के पदस्थापन स्थल में फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 23 लिपिक और 37 एएनएम का स्थानांतरण किया गया है। कुछ कर्मियों ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए उनके द्वारा दिए आवेदन पर भी विचार किया गया है। वहीं कुछ फेरबदल कार्य गुणवत्ता में सुधार के लिए किया गया है।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अब लोग कोरोना टीका के प्रति जागरूक हो रहे है और अधिक से अधिक लोग कोरोना टीका लगवाने में तत्पर है

राजद कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओ ने कमल किशोर पाल के नेतृत्व में अपने दल का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजद के किसान प्रकोष्ठ के नेता मुन्ना यादव तथा वीडियो यादव, जगापाल, उमा पाल व निहाल अंसारी ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान की जयंती भी मनायी गई। समारोह में कार्यकर्ताओं ने राजद की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए नीतीश सरकार को हटाकर महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से जसवंत कुमार ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि धान की रोपनी का कार्य जैसे ही प्रारम्भ हुआ, तो यूरिया खाद की कीमत बढ़ गई। इस कारण किसानों को बढ़ी कीमत पर यूरिया की खरीदारी करनी पड़ रही है। यूरिया का सरकार ने मूल्य 267 रुपए बोरी निर्धारित किया है। लेकिन, बाजार में यूरिया 350 रुपए बोरी बिक रहा है।किसान ललू राय, संजय चौधरी आदि ने बताया अभी हमें यूरिया की सख्त जरूरत है।