आज के युवा कल के भविष्य है और यही वजह है कि हर चुनाव में युवाशक्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा ही जोश और उत्साह हमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवाओं में देखने को मिल सकती है, क्योंकि इस बार के पंचायत चुनाव में युवाओं की भूमिका सशक्त होती दिख रही है। जिन्होने 18 साल की आयु पूर्ण कर मतदान करने का अधिकार प्राप्त किया है। अधिकांश युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में योग्य प्रत्याशी, मजबूत सरकार और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देने को ज्यादा महत्व दिया है और वह चुनाव में ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने का ही प्रयास करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में से कुछ तो ऐसे हैं जो पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सकारात्मक सोच और विकास की चाह उनकी बातों में साफ झलकती है।