पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में दस चरणों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जिले में ईवीएम भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद एफएलसी का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एफएलसी के बाद ही चुनाव प्रक्रिया में इसका उपयोग किया जाना है। आयोग की ओर से एक गाइडलाइन जिले में भेजी गई है। इसके तहत सामाजिक दूरी, स्वच्छता व अन्य नियमों का अनुसरण करते हुए मुक्कमल तैयारी करने को कहा गया है। चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव चिह्न का निर्धारण कर दिया गया है। मुखिया पद के प्रत्याशी मोर, गाजर, बाल्टी और कुंआ के सहारे चुनावी मैदान में रहेंगे। तो जिला परिषद सदस्य पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स सहित अन्य चुनाव चिन्ह के सहारे चुनाव लड़ेंगे। आयोग की ओर से मुखिया सहित सभी छह पदों के लिए चुनाव चिन्ह का निर्धारण कर दिया है। ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपू, पुल,बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेव, डीजल पंप, टॉफी, छड़ी, मोबाईल, सीटी, चुड़यिां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़ व पपीता चुनाव चिन्ह के रुप में निर्धारित किया गया पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए 20 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए है। इनमें पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, मक्का, प्रेशर कुकर, रेल का इंजन, आरी, अंगुर का गुच्छा, सिलाई की मशीन, स्लेट, मछली, वैन, मेज, टेबुल लैंप, गैस का चूल्हा, कांच का गिलास, हारमोनियम, टोप तथा जलता हुआ दीया इनमें शामिल हैं। पंचायत चुनाव में ग्राम कचहरी के पंच पद के प्रत्याशियों के लिए 10 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए है। पंच पद के प्रत्याशी गुड़िया, चापाकल, कुर्सी, टॉर्च, ट्रैक्टर, सीढ़ी, तराजू, डमरू, कबुतर व बल्ला चुनाव चिन्ह पर चुनाव होंगे! वहीं, सरपंच पद के प्रत्याशियों के लिए 21 चुनाव चिन्ह तय किए गए है। इनमें स्टोव, मोटरसाईिकल, नल, बल्व, चौका-बेलन, जोड़ा बैल, स्टूल, बगुला, लडडू, हल, टमटम, बांसुरी, टाईपराइटर, माचिस, छाता, भोजन की थाली, खल-मूसल, पानी का जहाज, ट्रक, चरखा व खूरपी शामिल है पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर नारियल, चारपाई, कप और प्लेट, कंघा, बरगद का पेड़, डोली, फ्रॉक, कुदाल, गैस सिलेंडर व जीप का चिन्ह तय किया गया है।इस तरह से प्रत्याशी अपना भाग मैदान में उतरेंगे!
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक एवं इंटर के छात्रों को दोबारा पंजीयन कराने का मौका प्रदान किया है। वर्तमान में पंजीयन कराने वाले छात्र 2022 में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों को पंजीयन शुक्रवार को शुरू हो गया, जो 15 जुलाई तक चलेगा। इसके पहले इंटर के छात्रों को पिछले वर्ष 11 नवंबर एवं नौवीं के छात्रों को इसी वर्ष 16 फरवरी तक पंजीयन का मौका दिया गया था, लेकिन कुछ छात्र कोरोना एवं अन्य कारणों से अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं।बोर्ड उन्हें दोबारा मौका दे रहा है।इस वर्ष बोर्ड ने आनलाइन पंजीयन की सुविधा भी दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्यता प्राप्त स्कूल-कालेजों के प्राचार्य आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यालयों एवं कालेजों की मान्यता समाप्त कर दी गई है, उन्हें फार्म भरने की अनुमति नहीं है। नियमित कोटि के छात्रों को 220 रुपये पंजीयन शुल्क देना होगा। वहीं स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए 320 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड की ओर से आनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की गई है। ई-चालान से भी भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मैट्रिक का पंजीयन फार्म कोई भी छात्र 14 वर्ष से कम होने पर नहीं भर सकता है। 14 वर्ष से ऊपर के छात्र ही पंजीयन के योग्य होंगें! बोर्ड का कहना है कि कोई भी परीक्षार्थी एक बार पंजीयन कराता है तो उसके आधार पर अगले तीन वर्षों तक परीक्षा दे सकता है। उसे बार-बार पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी।
Transcript Unavailable.
बिहार के रोहतास जिले के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी शिव सागर स्टेट हाईवे पर मालदाहा गांव के समीप कई दिनों से सड़क पर नाली का पानी लगा हुआ है। इस पर किसी भी अधिकारी या नेता का नजर नहीं है। आये दिन यहाँ छोटी बड़ी दुर्घटनाएँ होती रहती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रफीगंज बल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यपालक सहायक सुधीर कुमार के तबादला पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सविता कुमारी यादव ने किया।सीडीपीओ अनूपम बाला, एव सेविका-सहायिका ने सुधीर कुमार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केँद्र में शुक्रवार को प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं का प्रसव से पूर्व होने वाले स्वास्थ्य जाँच किया गया। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सक पदाधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार ने औचक निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपना 73वें स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस" के रूप में धूमधाम से मना रही है। वहीं विद्यार्थी परिषद के बिहार प्रांत के द्वारा स्थापना दिवस को राज्यव्यापी महाअभियान मिशन आरोग्य संजीवनी के रूप में मना रही है। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे बिहार प्रांत में 9 से 15 जुलाई के बीच 10 लाख पौधा लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा स्थानीय रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट स्मित सिंह और राज्य प्रतिनिधि देवाशिस सिन्हा के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान के बारे में जानकारी ली गई । रेफरल अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में वाइस प्रेसिडेंट एवम् राज्य प्रतिनिधि को अवगत कराते हुए कहा गया कि यहां आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, दवा, एवम् सभी गर्भवती महिलाओं को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
