बरबीघा स्थानीय रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट स्मित सिंह और राज्य प्रतिनिधि देवाशिस सिन्हा के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान के बारे में जानकारी ली गई । रेफरल अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में वाइस प्रेसिडेंट एवम् राज्य प्रतिनिधि को अवगत कराते हुए कहा गया कि यहां आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, दवा, एवम् सभी गर्भवती महिलाओं को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
