बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर पंचायत के रामगढ़ ग्राम में डीलर द्वारा एक व्यक्ति से राशन के दो रूपए ज़्यादा पैसे ले रहे है। 13 रूपए के बजाय 15 रूपए डीलर द्वारा लिया जा रहा है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएँ मुहैया नहीं करवाई गई है। यहाँ न ही पानी की व्यवस्था है न ही शेड की। अस्थायी बस स्टैंड में शौचालय की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे महिलाओं व वृद्धो को अधिक परेशानी होती है ।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। योजना के तहत कार्ड कैसे और कहाँ बनता है ,इसकी जानकारी चाहिए।

बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मल्हीपुर पंचायत के ग्राम रामगढ़ निवासी कमलेश कुमार सिंह से बात की। उन्होंने बताया की उनको इंदिरा आवास नहीं बना है। लोग आए थे क्षेत्र का फ़ोटो ले गए है इसके लिए 2000 रुपए अलग से देना पड़ा।सूची में नाम आया था इस कारण सभी लोगों से 2000 रूपए लिया गया।

बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत के रामगढ़ गाँव से प्रिंस कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी से बात की।व्यक्ति ने बताया कि नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिल रही है। कुछ गाँव पर पानी की सुविधा मिली ,कुछ गाँव वंचित रह गए। उन्होंने यह भी बताया कि नालियों को लेकर लोग आपस में विवाद करते है

शनिवार की देर शाम शहर के बाईपास रोड में दो बाईक के बीच भिडंत में एक बाईक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में सोनू कुमार और सिकन्दर कुमार शामिल है। जो बिहार शरीफ शहर के पहाड़ी पर मोहल्ला निवासी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।