बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी स्थानीय बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएँ मुहैया नहीं करवाई गई है। यहाँ न ही पानी की व्यवस्था है न ही शेड की। अस्थायी बस स्टैंड में शौचालय की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे महिलाओं व वृद्धो को अधिक परेशानी होती है ।
