एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रहिचा गांव स्थित दयानन्द प्रसाद के घर में छापामारी की। छापामारी के दौरान उसके घर से एक सेमी राइफल , एक देसी पिस्तौल , 25 जिंदा कारतूस ,एक खोखा और एक तलवार व मोबाइल के साथ गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरफ्तार गृहस्वामी का पुत्र चंदन कुमार निकल भागने में सफल हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के कटारी ग्राम निवासी एवम लखीसराय स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित कर्मी अनिल सिंह की हत्या विगत महीने सिरारी रेलवे गुमटी के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी लखीसराय जिला पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण पांच दिन बाद शनिवार को शुरू हुआ। टीका के अभाव में यह काम बाधित हो गया था। राज्य मुख्यालय से टीका की 400 वायल मिलने के बाद यह अभियान शुरू हुआ। हालाकि यह डोज यहाँ एक दिन के लिए भी कम है। स्वास्थ्य विभाग ने इन टीको के साथ यह अभियान केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित रखा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड से शुभम कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज वर्तमान में सभी गांव में रोड है लेकिन रोड के साथ नाली की व्यवस्था नहीं है। घरों का पानी लोगों द्वारा रोड ऊपर गिराया जाता है जिससे रोड खराब हो जाती है। नाली की व्यवस्था ना होने से लोगों को दिक्कत होती है

Transcript Unavailable.

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान शनिवार को जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा सड़क मार्ग से पहुंचे। सांसद का भव्य स्वागत जगह जगह बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने की। सबसे पहले उनका स्वागत नालन्दा और शेखपुरा जिला के सीमा पर स्थित बरबीघा के मिशन ओपी के समीप किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला भाजपा द्वारा गुरु पूर्णिमा के मौके पर विभिन्न मंदिरों में पूजा करने वाले पुजारी तथा भक्तों को सम्मानित किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुधीर कुमार ने शनिवार को जिला के विभिन्न मंदिरों में जाकर मंदिर की देखरेख करने वाले पुजारी एवं सेवा करने वाले भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें धार्मिक आस्था के महत्व को जानकारी दी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लखीसराय और शेखपुरा जिला के सीमा पर अवस्थित सिरारी रेलवे क्रॉसिंग के निकट 17 दिन पहले स्वास्थ्य कर्म व कटारी गांव निवासी अनिल सिंह की दिनदहाड़े हत्या एवम बरबीघा शहर के सकलदेव नगर मुहल्ले में स्कूल संचालिका राधिका सिंह के घर में घुसकर उनके इकलौते पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई सफलता अर्जित न किए और न ही अपराधियों के विरूद्ध किसी प्रकार की करवाई नहीं होने पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने शनिवार को शेखपुरा जिला के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।