एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रहिचा गांव स्थित दयानन्द प्रसाद के घर में छापामारी की। छापामारी के दौरान उसके घर से एक सेमी राइफल , एक देसी पिस्तौल , 25 जिंदा कारतूस ,एक खोखा और एक तलवार व मोबाइल के साथ गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरफ्तार गृहस्वामी का पुत्र चंदन कुमार निकल भागने में सफल हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
