राजकीय मध्य विद्यालय मल्हीपुर में लगातार दो-तीन दिनों से सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

स्कूल खुलते ही बच्चे स्कूल जाने को तैयार हो चुके हैं और पिछले 18 महीने से घर पर रह कर चिंतित हुए बच्चे अब स्कूल जाकर खुश दिख रहे हैं वही बच्चों से जाना कि उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है तो उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों से स्कूल बंद रहने के कारण वश हम लोगों की पढ़ाई नहीं हो पाई तथा हम लोगों के पास किसी प्रकार का ऑनलाइन पढ़ाई करने का साधन नहीं था लेकिन अब स्कूल खुलने से हम लोग अपनी पढ़ाई दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय के छात्र संतोष गड़ेरी द्वारा कही गई

मालूम हो कि आने वाले दिनों को मुहर्रम पर्व है और मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी देखी जा रही है वही बता दें कि आज बृहस्पतिवार के दिन 12:00 बजे चेनारी भरंदुआ मुहल्ले की साफ सफाई कराई गई तथा मोहल्ले के सारे कचड़े की साफ सफाई किया गया! नगर पंचायत की इस पहल से मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी देखा जा रहा है

Transcript Unavailable.

मल्हीपुर पंचायत के ग्राम बादलगढ़ के निवासी अर्जुन पासी अपने बच्चे को विद्यालय में पढ़ने के लिए विदा कर रहे हैं इस कोरोनावायरस में उनके बच्चे मल्हीपुर पंचायत में ट्यूशन के सहारे पढ़ रहे थे फिर विद्यालय खुलने से विद्यालय में भी पढ़ाई करने के लिए बच्चे जा रहे हैं

विद्यालयों में गतिविधियों की जांच करेंगी टीमें राज्य में प्रारंभिक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की जांच के लिए 19 अफसरों के टीम में बनाई गई है। टीमें विभिन्न जिलों में रवाना कर दी गई है 21 अगस्त तक टीमों को विद्यालयों की जांच रिपोर्ट देनी है और उसकी समीक्षा के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी लाने पर और निर्देश जारी किए जाएंगे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की जांच जरूरी है वैशाली में बिहार राज्य, शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य, परियोजना निर्देशक श्री कांत शास्त्री बेगूसराय में अपर राज्य परियोजना जारी रहेगा।

भाई बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बाजार में आकर्षक डिजाइनों वाली राखी की दुकानें में सजना शुरू हो गईं हैं। भाइयों को डाक से राखी भेजने के लिए बाजार में अभी से खरीदारी शुरू हो चुकी है। रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में चहल पहल तो बढ़ गई है। ग्राहकों की भीड़ में कमी नहीं आ रही है। इसके बावजूद व्यापारी ग्राहकों की पसंद की राखियों से दुकानें सजाने में तल्लीन है। इस बार डिजाइनर व रेशमी धागे वाली राखियों की अधिक मांग होने से ज्यादातर दुकानदारों ने इन्हें वाराणसी से मंगाया है। राखी कारोबारी दिनेश गुप्ता व रिंकू गुप्ता ने बताया कि अब बड़े छत्तेदार राखी व सादा राखियों की मांग इक्का-दुक्का लोग ही करते हैं। सबसे ज्यादा फोकस डिजाइनर राखियों पर है। हालांकि इनके दाम भी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बढ़े हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर की राखी भी बाजार में है। छोटा भीम, डोरेमॉन, मिकी माउस और स्पाइडर मैन की राखी काफी पसंद की जा रही है। इनकी रेंज 20 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं बड़ों के लिए पोट्रेट राखी तैयार हो रही है, जिसमें भाई-बहन की फोटो, भाई की फोटो, प्यारा भाई लिखी राखिया शामिल हैं।

बिहार राज्य के रोहतास जिला चेनारी प्रखंड से नितीश कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला को पिछले 10 दस साल से पेंशन की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है। महिला ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने 12 अगस्त 2021 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था जिसमें बताया गया था कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में नाली जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है । सही से पानी निकासी नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है । इस समस्या को लेकर मुखिया और वार्ड पार्षद से शिकायत भी किया गया किंतु कोई कार्य नहीं हुआ । मोबाइल वाणी पर ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद लालबाबू बैठा तथा चेनारी नगर पंचायत के पदाधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद समस्या को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने नाली निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया है।

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के समीप बेखौफ बदमाशों ने बस स्टैंड जा रही किशोरी पर बुधवार को तेजाब फेंकने दिया जिससे किशोरी बुरी तरह झुलस गयी। आनन्द फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...