बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी गांव में एक 35 वर्षीय युवक पंजाबी कुमार की मौत विषैले सर्प के डसने से हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया ।सूत्रो ने बताया कि युवक गांव के रामसुमरन सिंह उर्फ भट्टू सिंह का पुत्र था।वह मवेशियों के लिए भूसा निकालने गया था । उसी दौरान विषैले सर्प ने उसे डस लिया। घटना के युवक का झाड़ फूंक गांव में ही किया गया। हालत गंभीर होने के बाद युवक को इलाज हेतु शेखपुरा ले जाया गया। जहां युवक को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट के तहत 25 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों को नामांकन लेने का समय दिया था इधर 22 अगस्त तक विश्व विद्यालय अवकाश रहने की वजह को देखते हुए भी प्रथम मेरिट लिस्ट को स्थगित करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है। अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त तिथि तक बैंक भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किसी तरह की समस्या होने पर उपरोक्त तिथि के भीतर समाधान करना संभव नहीं हो सकेगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए 36 करोड़ का वित्तीय अनुदान जारी कर दिया है. राशि के जारी हो जाने से स्नातक उत्तीर्ण लाभुक बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि देने की कवायद और तेज हो जायेगी. इससे पहले शिक्षा विभाग 30 करोड़ की राशि जारी कर चुका है.इस राशि के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 12 हजार छात्राओं के खाते में राशि डालने की कवायद पहले ही शुरू हो चुकी है. अब करीब इतनी ही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जारी हो जायेगी.उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत प्रति छात्रा 50 हजार रुपये दी जानी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार ने चालू और पिछले दो वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट 200-200 करोड़ का रखा गया है. इससे पहले के वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसके लिए वार्षिक बजट 300 करोड़ रखा गया था. हालांकि इस योजना के तहत 2019-20, 2020-21 और जुलाई 2021 तक 237890 बालिकाओं के आवेदन लंबित हैं.
बता दें कि बिहार सरकार की योजनाएं ऊर्जा बचाओ के तहत ₹50 में 5 बल्ब देना है किंतु ग्राहकों के पास पुराने बल्ब नहीं रहने के कारण वश उनको ₹100 में 5 बल्ब दिया जा रहा है वही बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि यह लाभ उनको को दिया जा रहा है जो नियमित तौर पर हर महीने अपना बिजली बिल जमा करते हैं
प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती मनाई गई। कांग्रेस के उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेहाल अंसारी ने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21 वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। उन्होंने आधुनिक भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंदी साजिश का शिकार होकर अपने प्राणों की बलि देने वाले राजीव गांधी की हत्या से जो क्षति देश को हुई, वह कभी पूरी नही हो सकती है। राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एक जुट होने की जरूरत है।
मालूम हो कि आज शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व था और इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस निकाला जाता है किंतु इस बार कोरोना के कारण वश जुलूस नहीं निकाला गया वहीं प्रशासन के निर्देश का सख्ती से पालन होता हुआ देखा जा रहा था प्रशासन सुबह से लेकर शाम तक चेनारी बाजार में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात दिखा! तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम व थाना अध्यक्ष ने बाजार का निरीक्षण भी किया और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने का लोगों से आग्रह किया
Transcript Unavailable.
स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट की गई स्थगित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है।इसकी मुख्य वजह विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 नामांकन के लिए 17 अगस्त को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद 18 अगस्त को मेरिट लिस्ट स्थगित किया जाना बताया जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मार्च माह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकाला गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय स्नातक में नामांकन लेने के लिए कवायद शुरू कर दिया था। लगभग 4 महीने से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी स्नातक में नामांकन नहीं शुरू होने पर कार्यशैली को लेकर चर्चा होने लगी है। इधर नामांकन प्रभारी दीनानाथ पंडित ने बताया कि कॉलेजों के साथ शुल्क संरचना को लेकर अभी नामांकन की प्रक्रिया पर विराम लगाया गया है मोहर्रम की छुट्टी की वजह से विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेगा। सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के बाद संरचना विषय पर सहमति के लिए बैठक बुलाने के लिए निर्णय लिया जाएगा।
जा बिहार बाढ़ से परेशान है लोग डूब रहे हैं लोग के पास खाने के लिए नहीं है लोग काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं वहीं सरकार को चुनाव सूझ रहा है
