मालूम हो कि आज शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व था और इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस निकाला जाता है किंतु इस बार कोरोना के कारण वश जुलूस नहीं निकाला गया वहीं प्रशासन के निर्देश का सख्ती से पालन होता हुआ देखा जा रहा था प्रशासन सुबह से लेकर शाम तक चेनारी बाजार में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात दिखा! तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम व थाना अध्यक्ष ने बाजार का निरीक्षण भी किया और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने का लोगों से आग्रह किया