स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट की गई स्थगित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है।इसकी मुख्य वजह विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट वन सत्र 2021-24 नामांकन के लिए 17 अगस्त को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद 18 अगस्त को मेरिट लिस्ट स्थगित किया जाना बताया जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मार्च माह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकाला गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय स्नातक में नामांकन लेने के लिए कवायद शुरू कर दिया था। लगभग 4 महीने से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी स्नातक में नामांकन नहीं शुरू होने पर कार्यशैली को लेकर चर्चा होने लगी है। इधर नामांकन प्रभारी दीनानाथ पंडित ने बताया कि कॉलेजों के साथ शुल्क संरचना को लेकर अभी नामांकन की प्रक्रिया पर विराम लगाया गया है मोहर्रम की छुट्टी की वजह से विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेगा। सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के बाद संरचना विषय पर सहमति के लिए बैठक बुलाने के लिए निर्णय लिया जाएगा।
