वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट के तहत 25 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों को नामांकन लेने का समय दिया था इधर 22 अगस्त तक विश्व विद्यालय अवकाश रहने की वजह को देखते हुए भी प्रथम मेरिट लिस्ट को स्थगित करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है। अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त तिथि तक बैंक भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किसी तरह की समस्या होने पर उपरोक्त तिथि के भीतर समाधान करना संभव नहीं हो सकेगा।