बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पिंजड़ी गांव में एक 35 वर्षीय युवक पंजाबी कुमार की मौत विषैले सर्प के डसने से हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया ।सूत्रो ने बताया कि युवक गांव के रामसुमरन सिंह उर्फ भट्टू सिंह का पुत्र था।वह मवेशियों के लिए भूसा निकालने गया था । उसी दौरान विषैले सर्प ने उसे डस लिया। घटना के युवक का झाड़ फूंक गांव में ही किया गया। हालत गंभीर होने के बाद युवक को इलाज हेतु शेखपुरा ले जाया गया। जहां युवक को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
