बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने 12 अगस्त 2021 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था जिसमें बताया गया था कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में नाली जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है । सही से पानी निकासी नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है । इस समस्या को लेकर मुखिया और वार्ड पार्षद से शिकायत भी किया गया किंतु कोई कार्य नहीं हुआ । मोबाइल वाणी पर ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद लालबाबू बैठा तथा चेनारी नगर पंचायत के पदाधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद समस्या को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने नाली निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया है।