Nitish kumar
मालूम हो कि हमने 15 अगस्त को एक खबर चलाया था जिस खबर में बताया था कि चेनारी मछली मंडी के समीप नाले पर स्लैब नहीं डाले जाने के कारण वश आए दिन दुर्घटना हो रही थी और इस खबर को हमने मोबाइल वाणी पर चलाया गया और चलाने के बाद जब मोबाइल वाणी पर प्रसारित हुआ तो इस खबर को हमने चेनारी विडियो और नगर पंचायत के अधिकारियों के पास शेयर किया और शेयर करने के बाद इस खबर को नगर पंचायत अधिकारियों के दौरा संज्ञान में लेते हुए नाले पर स्लैब डाला गया और अंत: इस खबर का असर दिखा
प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बढ़ती बिजली बिल की समस्या से ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों से जाना तो उन्होंने बताया कि बिजली की बिल काफी हद तक बढ़ चुकी है हम गरीब लोगों को इतना बिजली बिल चुकाना है मुमकिन नहीं है वहीं उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही की जा रही है कि बिल ज्यादा दिया जा रहा है और हम लोग गरीब आदमी कहां से इतना बिजली बिल जमा करेंगे उक्त बातें वार्ड संख्या 13 के शीला देवी के द्वारा कही गई !
चेनारी प्रखंड के बेनी सिंह महाविद्यालय हटा चेनारी में छात्रों का भीड़ उस समय उमड़ पड़ा जब कॉलेज के सभी सभी काउंटर एडमिशन के लिए खोले गए हैं तथा इसमें कोविड-19 का पालन नहीं किया गया है कुछ शिक्षकों से जाना तो उन्होंने बताया कि अभी महाविद्यालय में इंटर में नामांकन तथा बीए में नामांकन और सेकंड ईयर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है इस वजह से अभी महाविद्यालय परिसर में छात्रों का बड़ी संख्या में भीड़ लग रहा है तथा उन लोगों ने यह भी बताया कि इसमें छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं तथा हम लोगों को लाख कहने के बावजूद भी छात्र कोविड-19 का पालन नहीं कर रहे हैं उक्त बातें महाविद्यालय के कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों के द्वारा कही गई.
Transcript Unavailable.
sachin Raj
pk gupta
जिला मुख्यालय में संचालित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए 27 अगस्त से आवेदन जमा होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया की इंटर,बीए, एमए ,तकनीक शिक्षा या उससे ऊपर की शिक्षा ग्रहण करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को रहने के लिए अल्पसंख्यक छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। जिसमें नामांकन के लिए 27 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन जमा कराने का कार्य किया जाएगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
स्नातक की पहले मेधा सूची जारी वीर कुंवर सिंह वि्वि में आज स्नातक के नए सत्र 2021से24 मे एडमिशन के लिए प्रथम मेधा सूची जारी की गई। प्रथम सूची में 31 हजार विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। प्रथम सूची से 28 अगस्त तक एडमिशन होगा। वि्वि के 17 अंगी भूत एक सरकारी और 45 संबंध प्राप्त कॉलेजों में एडमिशन होगा,छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर नारायण ने बताया कि स्नातक में एडमिशन के लिए मेधा सूची जारी कर दी गई है। पहले दिन कई विद्यार्थियों ने एडमिशन भी लिया लेकिन वे यह नहीं बता पाए कि कितने विद्यार्थी एडमिशन लिए ,जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कॉलेजों के प्राचार्य को एडमिशन शुरू करने की तिथि 24 अगस्त अंकित है
