चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में कई महीनों पूर्व से नाली का पानी सड़क पर लगने के कारण वश आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों पूर्व से यहां पर नाली का पानी सड़क पर लगा हुआ है किंतु इस पर ना ही वार्ड पार्षद का ध्यान है और ना ही नगर पंचायत के कर्मियों का उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए नगर पंचायत के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया!
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से पास कूल 160 छात्र की सूची प्रोत्साहन राशि के लिए भेजी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि वैक्सीन लगाने के लिए सभी लोग परेशान है। वैक्सीन के लिए सब अपना ऑनलाइन बुक करवा रहे हैं। वैक्सीन लगाने के लिए लोग स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी शेड्यूल में जा रहे हैं। जिनको जो समय मिल रहा है उस समय पर चले जा रहे है। यदि लोग अपने शेड्यूल में जाते तो केंद्रों में भीड़ नहीं होती। जिससे लोगों को कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।
बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है देश बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर ही आज देश अग्रसर बढ़ रहा है। उक्त बातें मंगलवार को परसथुआ चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के क्षेत्रीय समिति परसथुआ के तत्वधान में बाबा साहेब की संगमरमर की बनी प्रतिमा का अनावरण करते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता सह गिरीश नारायण मिश्रा महाविद्यालय के सचिव मंजीव मिश्र ने कही। कहा कि बाबा साहब समता मूलक समाज की स्थापना की कोशिश भारतीय संविधान के रूप में की है। कहा कि बाबा साहब ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।मंजीव मिश्र ने कहा कि मैं उन सभी समिति के सदस्यों को प्रशंसा करता हूं, जो कि महामानव की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है।
जनता के आवेदन को रोका तो होगी कार्रवाई किसी काम के लिए बार-बार दौड़ने लगाने की शिकायत को बिडीयो धर्मेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। बिडीयो ने बताया कि किसी काम को लेकर जनता प्रखंड कार्यालय पहुंचती है। उस आवेदन को लंबे समय तक दबाए रहने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आवेदन को बेवजह रोका गया तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी कर्मियों को शायद चेतावनी दे दी गई है। अगर बेवजह लोगों को दौड़ाया जाता है तो वह मेरे पास शिकायत करें उस मामले का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा आवास योजना में पक्के मकान वालों की भी सूची में नाम आने की बात सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है।
पिछड़ा आयोग के प्रथम अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती बुधवार को राजद जिला कार्यालय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरजा चौधरी ने किया। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उसके बाद उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव राजकिशोर सिंह ने संयुक्त रुप से पूर्व मुख्यमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होने पूरा जीवन पिछड़ा समाज के उत्थान में लगा दिया। उन्होने पिछड़ा समाज के लिए जो काम किया उसको आज की सरकार मिटाने की काम में लगी हुई है। लेकिन, राजद उनके सपनो को बेकार नही जाने देगा। कार्यक्रम में राजद के उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी, सच्चिदानंद यादव, विद्यासागर उर्फ सागर, रविशंकर मंडल, मोहम्मद मुनीर आलम, साहेब प्रसाद, संतोष सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, रामलाल राम आदि लोग उपस्थित थे।
बता दें कि चेनारी प्रखंड को सासाराम अनुमंडल से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क चेनारी शिरसागर स्टेट हाईवे है और चेनारी शिव सागर एस्टेट हाईवे पर मालदाहा गाँव के समीप जलजमाव की समस्या से वहां की जनता परेशान है तथा चेनारी प्रखंड से सासाराम को जाने वाली एकमात्र सड़क है तथा जो लोग चेनारी से सासाराम के लिए जाते हैं उनको हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है कि कहीं हम लोग सड़क पर जो पानी लगा उसके गड्ढे में ना गिर जाए उक्त बातें चेनारी प्रखंड के उमेश कुमार के द्वारा कही गई वही बता दे कि यह सड़क चेनारी प्रखंड से लगभग 50,000 आबादी को सासाराम अनुमंडल तक जोड़ती है
Nitish kumar
आज बुधवार को चेनारी प्रखंड में 6 जगहों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया वही बता दें कि वैक्सीनेशन के प्रति चेनारी प्रखंड के ग्रामीण जनता काफी उत्साह दिख रही है तथा वैक्सीनेशन को लेकर बेनी सिंह महाविद्यालय पर हो हल्ला भी हुआ!
