जनता के आवेदन को रोका तो होगी कार्रवाई किसी काम के लिए बार-बार दौड़ने लगाने की शिकायत को बिडीयो धर्मेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। बिडीयो ने बताया कि किसी काम को लेकर जनता प्रखंड कार्यालय पहुंचती है। उस आवेदन को लंबे समय तक दबाए रहने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आवेदन को बेवजह रोका गया तो संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी कर्मियों को शायद चेतावनी दे दी गई है। अगर बेवजह लोगों को दौड़ाया जाता है तो वह मेरे पास शिकायत करें उस मामले का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदिरा आवास योजना में पक्के मकान वालों की भी सूची में नाम आने की बात सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है।