बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है देश बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर ही आज देश अग्रसर बढ़ रहा है। उक्त बातें मंगलवार को परसथुआ चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के क्षेत्रीय समिति परसथुआ के तत्वधान में बाबा साहेब की संगमरमर की बनी प्रतिमा का अनावरण करते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता सह गिरीश नारायण मिश्रा महाविद्यालय के सचिव मंजीव मिश्र ने कही। कहा कि बाबा साहब समता मूलक समाज की स्थापना की कोशिश भारतीय संविधान के रूप में की है। कहा कि बाबा साहब ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सम्मान दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।मंजीव मिश्र ने कहा कि मैं उन सभी समिति के सदस्यों को प्रशंसा करता हूं, जो कि महामानव की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है।