Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पहले दिन की परीक्षा में शामिल हुए 646 छात्र जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों पर बुधवार से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा प्रारंभ हुई। जिसमें 646 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन पहली पाली में विज्ञान व भौतिक तथा दूसरी पाली में योग व शारीरिक शिक्षा एवं गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। 9 सितंबर तक होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने को ले सभी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीईओ संजीव कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के रमा जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला रोड, श्री शंकर इंटर स्तरीय विद्यालय और शेर शाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में बुधवार से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा प्रारंभ हुई, जो नौ सितंबर तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले दंड अधिकारियों को अपने केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पहले दिन की परीक्षा में 734 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 646 उपस्थित हुए 86 अनुपस्थित रहे। कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश केंद्र अधीक्षकों को दिया गया है। विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को ले प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू की गई है।

आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बीच सूखा राशन वितरित प्रखंड क्षेत्र के गुनसेज आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 173 पर बुधवार को सीडीपीओ शशि कुमारी की उपस्थिति में 31 बच्चों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। सीडीपीओ के अनुसार विभाग से प्राप्त टोकन के आधार पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। जिसमें 2 किलो, चावल 1 किलो दाल,आधा किलो,सोयाबीन तथा गुड़ का लड्डू प्रति लाभार्थी को दिया गया है। राशन वितरण में सीडीपीओ के अलावा केंद्र की सेविका मीरा देवी, सहायिका पवित्रा देवी ,सरोज कुमारी,फुल कुमारी,प्रदीप कुमार अन्य लोग उपस्थित थे।

sachin Raj

स्कूल खुलते ही बच्चे स्कूल जाने को तैयार हो चुके हैं और पिछले 18 महीने से घर पर रह कर चिंतित हुए बच्चे अब स्कूल जाकर खुश दिख रहे हैं वही बच्चों से जाना कि उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है तो उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों से स्कूल बंद रहने के कारण वश हम लोगों की पढ़ाई नहीं हो पाई तथा हम लोगों के पास किसी प्रकार का ऑनलाइन पढ़ाई करने का साधन नहीं था लेकिन अब स्कूल खुलने से हम लोग अपनी पढ़ाई दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं उक्त बातें मिडिल स्कूल चेनारी के छात्र सुनील गुप्ता के द्वारा कही गई!

बता दें कि चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर चेनारी थाना चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक वाहनों का लंबा कतार लगा हुआ है वहीं कुछ लोगों से जाना तो उन्होंने बताया की यह समस्या सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो जाने के कारण वश लग रहा है किंतु इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है और ना ही अधिकारियों का उक्त बातें बाजार वासियों के द्वारा कही गई जो जाम की समस्या से जूझ रहे हैं

बता दें कि चेनारी मलहीपूर स्टेट हाईवे पर गुप्ता धाम लॉज के समीप कई महीनों पूर्व से सड़क पर नाली का पानी लगा हुआ है और इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान नहीं है किंतु इसी मार्ग से आए दिन अधिकारियों का तथा प्रशासन का गाड़ी गुजरता है किंतु इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आज चेनारी निवासी राहुल जयसवाल ने बताया कि हम लोगों को आने जाने में काफी तकलीफ से होती है तथा दुर्घटना होने का डर बना रहता है

ok gupta