आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बीच सूखा राशन वितरित प्रखंड क्षेत्र के गुनसेज आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 173 पर बुधवार को सीडीपीओ शशि कुमारी की उपस्थिति में 31 बच्चों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। सीडीपीओ के अनुसार विभाग से प्राप्त टोकन के आधार पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। जिसमें 2 किलो, चावल 1 किलो दाल,आधा किलो,सोयाबीन तथा गुड़ का लड्डू प्रति लाभार्थी को दिया गया है। राशन वितरण में सीडीपीओ के अलावा केंद्र की सेविका मीरा देवी, सहायिका पवित्रा देवी ,सरोज कुमारी,फुल कुमारी,प्रदीप कुमार अन्य लोग उपस्थित थे।
