मांगा गया पंजीयन शुल्क,महिला कॉलेजों की बढी मुश्किल वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी ने सभी ॳगीभुत और संबंध कालेजों से स्तनाक सत्र 2020-23 के पंजीयन को ले पंजीयन शुल्क मांगा गया है। नामांकित विद्यार्थियों का पंजीयन शुल्क प्रति छात्र ₹100 और माइग्रेशन वाले छात्र का 130 से रुपए प्रति छात्र का ड्राफ्ट कुलसचिव के नाम बनाकर जमा करना है। ड्राफ्ट जमा किए जाने के बाद ही पंजीयन प्रपत्र दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज उसे विद्यार्थियों के बीच वितरित करेंगे। माइग्रेशन वाले विद्यार्थी का माइग्रेशन भी पंजीयन लेने के समय जमा करना होगा। इधर पंजीयन शुल्क मांगे जाने के बाद अंगीभूत महिला कॉलेज की मुश्किलें बढ़ गई है। कारण यह है कि पिछले सत्र में महिला कॉलेज में छात्राओं का एडमिशन जीरो बैलेंस पर लिया था। कॉलेज कोई समझ नहीं आ रहा है, की आंतरिक स्थिति भी छात्राओं से शुल्क नहीं लिए जाने और क्षति पूर्ति नहीं मिलने पर चरमरा गई है। वहीं अन्य कॉलेज भी छात्रा मद में राशि नहीं लिए हैं। वे भी छात्राओं के पंजीयन राशि को ले परेशान है। कई प्राचार्य ने इस पर यूनिवर्सिटी ने मंतव्य भी मांगने की योजना बनाई है। मालूम हो पंजीयन प्रपत्र वितरण के बाद परीक्षा फार्म भराया जाएगा।

छात्र चलाएंगे जन -जागरूकता अभियान स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ अब मोटीवेटर का भी काम करेंगे, ताकि फैले कुरीतियों को उनके माध्यम से दूर किया जा सके। पर्यावरण के लिए दिनों दिन खतरा बनते जा रहे प्लास्टिक का उपयोग बंद हो,इसे ले स्कूली छात्रा जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। यह अभियान निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया जाएगा। जिसमें कक्षा आठ से बारहवीं तक विद्यार्थी शामिल होंगे।निबंध हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी, जिसकी शब्द सीमा 500 निर्धारित की गई है। इससे ले शिक्षा विभाग ने एक तय समय के अंदर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों का चयन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया है। जबकि बीईओ को अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि आज शुक्रवार को चेनारी प्रखंड में तीन जगहों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया वहीं कोविड-19 का वैक्सीनेशन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के आधार पर किया गया तथा जो लोग ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवाकर नहीं गए थे वे लोग बिना वैक्सीन लिए निराशा पूर्वक घर को लौट गए वही बता दे कि चेनारी प्रखंड के मध्य विद्यालय तेलारी, सीएचसी चेनारी, रामदुलारी हाई स्कूल चेनारी में वैक्सीनेशन किया गया

बिहार में तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. तीन साल से लंबित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को फिर से शुरू कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने 170 करोड़ 93 लाख रुपए छात्रों के खाते में ट्रांसफर करने का एलान कर दिया है.इसे लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को जारी करने के बाद बताया कि अगले 15 दिनों में 170 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि छात्रों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. 3 लाख 22 हजार 785 छात्रों को लाभ मिलेगा. यह पैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग समाज से आने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा. वैसे बच्चे जो पैसे के आभाव में अपनी पढाई नहीं कर पाते, उनके लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप वरदान साबित होगी. गौरतलब हो कि केंद्रीय पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण राशि हस्तांतरण नहीं हो रहा था. स्कॉलरशिप राशि पिछले तीन सालों से लंबित थी, जिसके कारण बच्चों को दिक्कत हो रही थी. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने एनआईसी के सहयोग से खुद का नया पोर्टल बनाया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए प्रभावकारी योजना का शुभारंभ हो चुका है, यह बड़ी शुरुआत है. मैट्रिक स्कॉरशिप से सरकार गरीब बच्चों को सहायता करेगी. नए पोर्टल से इस योजना का लाभ बच्चे सही समय पर ले पाएंगे. उधर शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉरशिप के लिए स्टेट पोर्टल होना चाहिए था. काफी कम समय मे पोर्टल को विकसित किया गया है. संजय कुमार ने कहा कि यह डीबीटी करने के लिए बेस्ट पोर्टल साबित होगा. अब स्कॉर्लशिप सही समय पर सही बच्चे को मिले यही हमारी कोशिश है. नए पोर्टल से बिहार और बिहार के बाहर पढ़ने वाले बच्चे को फायदा होगा.

कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय तक लॉकडाउन के बाद बुधवार से सरकार ने धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। उसी के अनुसार कोरोना बचाव के विशेष उपायों के बीच बुधवार को मंदिर खोले गये। जिसके बाद प्रखंड, गुनसेज सर्वेश्वरी माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्त पहुंचे व पूजा-अर्चना की। काफी समय बाद काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने से गुलजार हुआ। दर्शन पूजन के साथ माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मॉस्क लगा पूजा-अर्चना की। इस कारण सुरक्षा कर्मियों की जरूरत नहीं पड़ी। पूजा-अर्चना को ले बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। गेट पर ही लोगों के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गयी थी। बिना मास्क के किसी को प्रवेश की नहीं है। विदित हो कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद नौ अप्रैल से धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। सरकार ने बुधवार को सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया था। प्रखंड क्षेत्र में सभी दुकानें, मॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, पार्क व ऑफिस पूरी क्षमता के साथ खुल गए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के सख्त निर्देशों के आलोक में जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में भारी मात्रा में देसी शराब , अर्ध निर्मित शराब और बाईक सहित कई कारोबारी गिरफ्तार किए गए। कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक बाईक पर सवार दो शराब कारोबारियों को 30 लीटर देसी शराब और एक बाईक के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए दोनो कारोबारियों में नालंदा जिला अंतर्गत सरोहर गांव निवासी मनीष कुमार और भदौंसी गांव निवासी साहिल कुमार है।इसी तरह सदर प्रखंड के गोपीचक गांव से कोसुभा ओपी पुलिस ने 15 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामदगी के एक मामले के फरार आरोपी श्री राम राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सदा शिव यादव ने की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्पाद विभाग की एक टीम ने नाटकीय ढंग से शहर के बिचली गली से एक ई रिक्शा पर 45 लीटर देसी शराब और कारोबारी सहित चालक को धर दबोचा। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि सदर प्रखंड के सूरदास पुर गांव निवासी और कारोबारी शत्रुघ्न राम देसी शराब की खेप गांव के ही एक ई रिक्शा पर लाकर शहर के कारोबारी धर्मेंद्र मांझी को पहुंचाने आ रहा था। उसी दौरान घात लगाए उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार और उत्पाद दारोगा शिव नंदन सिंह के साथ मीनू कुमारी ने शराब से लदे ई रिक्शा को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक मिथुन राम और कारोबारी शत्रुघ्न राम उस पर सवार पकड़ा गया। बरामद शराब और ई रिक्शा को उत्पाद विभाग ने जब्त कर ली है। जबकि गिरफ्तार कारोबारी और चालक के विरूद्ध एक मुकदमा दायर कर दोनो को जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.