छात्र चलाएंगे जन -जागरूकता अभियान स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ अब मोटीवेटर का भी काम करेंगे, ताकि फैले कुरीतियों को उनके माध्यम से दूर किया जा सके। पर्यावरण के लिए दिनों दिन खतरा बनते जा रहे प्लास्टिक का उपयोग बंद हो,इसे ले स्कूली छात्रा जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। यह अभियान निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया जाएगा। जिसमें कक्षा आठ से बारहवीं तक विद्यार्थी शामिल होंगे।निबंध हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी, जिसकी शब्द सीमा 500 निर्धारित की गई है। इससे ले शिक्षा विभाग ने एक तय समय के अंदर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों का चयन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया है। जबकि बीईओ को अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
