करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खिलता बचपन विद्यालय शेखपुरा में रविवार को जन्माष्टमी का रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें स्कूल के सभी छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण राधा ,वासुदेव यशोदा नंद का रूप धारण कर नाटक का प्रदर्शन किया ।कृष्ण के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को देखकर सभी बच्चे तथा अभिभावकों मंत्रमुग्ध हो गए । कार्यक्रम स्वरा, रियांश ,अक्षत,तविषा,आरुष, मिष्टी, लक्ष्य, युक्ति, परी, अवनीश, आशि,अक्षज तथा अन्य बच्चों ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।अंत में विद्यालय की संचालिका कविता कुमारी के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र तथा उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी तथा प्रीति गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर तालियां और वाहवाहियां बटोरी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार से नितीश कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस के माध्यम से संदीप कुमार से जानकारी ले रहें हैं, िंइनका कहना है की अब का मुख्या शिक्षित हो साथ ही गरीब जनता की ज़रूरतों की पूर्ति करने वाला हो.
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 18 अगस्त 2021 को एक ख़बर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक था : 'चेनारी प्रखंड के निवासी स्वच्छता को लेकर हो गया बेपरवाह '। ख़बर में बताया गया था कि चेनारी ग्राम के लोग स्वच्छता के प्रति लापरवाह हो गए है। चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे निकट कई लोग खुले में शौच करते थे ,इससे गंदगी भी फ़ैलती थी और आने जाने वाले राहगीरों को बहुत समस्या होती थी। इस खबर को प्रसारित करने के बाद इसे चेनारी बीडीओ के साथ साझा किया गया साथ ही बीडीओ के द्वारा थाना अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराया गया। ख़बर का यह असर देखने को मिला की अब प्रशासन द्वारा चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर सुबह व शाम पेट्रोलिंग किया जा रहा है साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है धन्यवाद मैं यशवंत कुमार
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुखिया का चुनाव होने वाला है। मुखिया शिक्षित होना चाहिए जो जनता की बातों पर ध्यान दें। जनता को लाभ पहुँचाने की दृष्टिकोण रखने वाला व जनता की सहमति पर अमल करने वाले व्यक्ति को ही मुखिया पद पर देखना चाहते है।
बिहार राज्य से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इस कोरोना महामारी में लोग घर पर ही बैठे रह गए ,गरीबों के पास खेती के लिए कोई सुविधा नहीं है
चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद गांव में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने में पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम ने गुरूवार शाम 20 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवसागर करूप गांव में पांच घरों में चोरी हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक कपिलदेव सिंह, सुरेश सिंह, सरोज सिंह, चन्द्रशेखर सिंह व राजेश्वर सिंह के घर में चोरी हुई है। चोरों ने गहनों से भरा बैग, नकद रुपए समेत लाखो की संपत्ति की चोरी की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सासाराम जिला स्वास्थ्य समिति ने संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। शुक्रवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2021-22 के बजट आवंटन पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले के सभी एमओआईसी और बीएचएम उपस्थित रहे।
