Transcript Unavailable.

ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन कर उन्हें मोबाइल वाणी की विस्तृत जानकारी दी गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

प्रतिबंध के बावजूद बाजार में गुटखा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। तंबाकू व गुटखा की बिक्री पर राज्य सरकार ने एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बिक्री करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है।

सासाराम न्यू एरिया गली नंबर 1 से 6 तक पानी लगा हुआ है जिसमें लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है तथा न्यू एरिया में हॉस्पिटल भी है जिसमें लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं और पैदल ही जाते हैं तथा उनका पैन्ट भीग जाता है ग्रामीण लोगों के साथ साथ अन्य जगह के मरीजों के भी परेशानी बढ़ गया है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता बृजबिहारी पाण्डेय का 26 अगस्त को निधन हो गया। अरियरी प्रखण्ड के कसार गांव में भाकपा माले की बैठक कर बृजबिहारी पाण्डेय को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला सचिव विजय कुमार विजय के द्वारा पाण्डेय के जीवन की विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेता–कार्यकर्ता स्व पाण्डेय के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शोकसभा को कमलेश कुमार मानव, राजेश कुमार राय, सुबेलाल कुमार, प्रमोद कुमार, महेश पासवान, बसंत मांझी, शिव रविदास, शांति देवी, रामदेव रविदास संबोधित किए। किसान नेता कमलेश कुमार मानव ने कहा कि हरियाणा के करनाल में भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज कर किसानों का खून बहाया गया है। भाजपा द्वारा किसान आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। आज पूरे देश में भाजपा सरकार का विरोध कर हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर से इस्तीफे की मांग किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को वार्ड नंबर 17 के निवासी इंदु कुमारी को राजद पार्टी का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला ने राजद पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू साव, राजद प्रधान महासचिव विजय यादव, महिला प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष धनवंती देवी, राजद के प्रदेश सचिव प्रिया दास , पिंकी देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को अरियरी प्रखण्ड के ससबहना बाजार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला जलाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य परिषद सदस्य व शेखपुरा जिला सचिव कमलेश कुमार मानव, भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, किसान नेता अवधेश रविदास, मंगल चौहान, राजकिशोर यादव, त्रिलोकी कुमार, छोटू कुमार, साधुशरण ताती, राहुल कुमार, धीरज कुमार, गोरेलाल पासवान आदि किसान नेता व कार्यकर्ता भाग लिए। इस अवसर पर किसान नेता कमलेश कुमार मानव ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कर रहे किसानों पर हरियाणा भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.