जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में रविवार को वार्ड नंबर 17 के निवासी इंदु कुमारी को राजद पार्टी का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला ने राजद पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू साव, राजद प्रधान महासचिव विजय यादव, महिला प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष धनवंती देवी, राजद के प्रदेश सचिव प्रिया दास , पिंकी देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।