मांगा गया पंजीयन शुल्क,महिला कॉलेजों की बढी मुश्किल वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी ने सभी ॳगीभुत और संबंध कालेजों से स्तनाक सत्र 2020-23 के पंजीयन को ले पंजीयन शुल्क मांगा गया है। नामांकित विद्यार्थियों का पंजीयन शुल्क प्रति छात्र ₹100 और माइग्रेशन वाले छात्र का 130 से रुपए प्रति छात्र का ड्राफ्ट कुलसचिव के नाम बनाकर जमा करना है। ड्राफ्ट जमा किए जाने के बाद ही पंजीयन प्रपत्र दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज उसे विद्यार्थियों के बीच वितरित करेंगे। माइग्रेशन वाले विद्यार्थी का माइग्रेशन भी पंजीयन लेने के समय जमा करना होगा। इधर पंजीयन शुल्क मांगे जाने के बाद अंगीभूत महिला कॉलेज की मुश्किलें बढ़ गई है। कारण यह है कि पिछले सत्र में महिला कॉलेज में छात्राओं का एडमिशन जीरो बैलेंस पर लिया था। कॉलेज कोई समझ नहीं आ रहा है, की आंतरिक स्थिति भी छात्राओं से शुल्क नहीं लिए जाने और क्षति पूर्ति नहीं मिलने पर चरमरा गई है। वहीं अन्य कॉलेज भी छात्रा मद में राशि नहीं लिए हैं। वे भी छात्राओं के पंजीयन राशि को ले परेशान है। कई प्राचार्य ने इस पर यूनिवर्सिटी ने मंतव्य भी मांगने की योजना बनाई है। मालूम हो पंजीयन प्रपत्र वितरण के बाद परीक्षा फार्म भराया जाएगा।
