खुरमाबाद कन्या हिंदी मध्य विद्यालय का रास्ते को लेकर खुरमाबाद के ग्रामीणों ने चिनारी मिडिल स्कूल को खुलवाने का निर्णय लिया sachin Raj
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से प्रिंस कुमार ने बताया कि मल्हीपुर गाँव में एक औरत का वृद्धा पेंशन अभी तक नही मिला है। औरत का नाम प्राणी देवी है
सोमवार की सुबह होंडा बाईक शो रूम के निकट पैदल गुजर रहे 45 वर्षीय एक राहगीर बखोरी पंडित को उस रास्ते गुजर रहे एक बेकाबू पिकप भान बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर शेखपुरा की तरफ भाग निकला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार के दिन बिजली का करंट लगने से अलग अलग स्थानों पर एक बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई।जबकि एक अन्य इस तरह की घटना में दुधारू भैंस की मौत हो गई। सदर प्रखंड अंतर्गत कैथवा गांव में बिजली का करंट लगने से दस वर्षीय बालिका संगीता कुमारी की मौत हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक सह चिकित्सकीय सेवा से जुड़े समाजसेवी इलतफातेनजर पुस्तक के लेखक रहे नवादा ग्राम निवासी अब्दुल कयूम उर्फ मौलवी साहब का सोमवार के दिन निधन हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खुरमाबाद के ग्रामीणों ने कन्या हिंदी मध्य विद्यालय खुरमाबाद के बंद रास्ते को चालू कराने के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण का जुलूस खुरमाबाद से 18 किलोमीटर चलकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाता हुआ प्रखंड कार्यालय पर पहुंचा। जहां ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017 में दो किसानों के जमीन के विवाद में स्कूल के रास्ते की जमीन पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। विद्यालय के रास्ता को अतिक्रमण कर लिए हैं। तब से विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य ठप है। ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से स्कूल के रास्ते की जमीन की नापी करके रास्ता को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग रखी।
टीका की आपूर्ति के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। लगभग सभी केंद्रों पर टीका के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। राम दुलारी उच्च विद्यालय के टीकाकरण केंद्र पर सुबह से ही टीका के लिए लोगों की कतार लगी थी। दोपहर के दो बजे तक केंद्र पर करीब 500 लोग कतार में खड़े दिखे थे। स्वास्थ्य महकमा टीकाकरण अभियान को पूरे जोश-खरोश के साथ चलाने के लिए तत्पर दिखा। इस अभियान में लोगों की बढ़ी सहभागिता से उत्सवी माहौल दिखा। टीकाकरण केंद्र पर मेला जैसी भीड़ दिखाई दे रही है। भीड़ के कारण लोगों को टीका के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई लोग तो भीड़ देखकर केंद्र से बैरंग वापस घर लौट जा रहे हैं।
यूजी और पी जी के एक लाख 43 हजार छात्रों को मेधा सूची का इंतजार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के नए सत्र में एडमिशन के लिए पहली मेधा सूची जारी करने में विलंब हो रहा है। स्नातक में ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि गत 10 अगस्त को खत्म हो चुकी है। वही पीजी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का तिथि 22 अगस्त को समाप्त हो गई। इस तरह से विश्वविद्यालय में एक लाख 43 हजार विद्यार्थी एडमिशन के लिए मेधा सूची का इंतजार कर रहे हैं। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन यूजी और पीजी की मेधा सूची जारी करने को लेकर संशय की स्थिति है । क्योंकि अभी तक यूजी सत्र 2021 से 24 और पीजी सत्र मे एडमिशन शुरू करने के लिए एडमिशन कमेटी के पास स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है। जबकि स्नातक एडमिशन के लिए विवि प्रशासन ने एक एडमिशन सेल का गठन किया था।, ताकि एडमिशन की प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी कर ली जाए।
जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू जिले में संचालित सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूल में आगामी 31 अगस्त तक शिक्षा समिति का गठन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश के तहत शिक्षा अभियान की देखरेख में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन का कार्य किया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी द्वारा दी गई । जानकारी के अनुसार अभी तक 100 से अधिक विद्यालयों में शिक्षा समिति गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, इस संबंध में नोडल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कैमूर जिले में सभी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1202 विद्यालय का संचालन हो रहा है। इनमें प्राथमिक और मध्य विद्यालय शामिल है उन्होंने बताया कि इन सभी विद्यालय में 31 अगस्त तक विद्यालय शिक्षा समिति का गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है। विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लक्ष्या किया गया है। शिक्षा समितियों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षा समिति का कार्य पूर्ण हो चुका है इसको लेकर विद्यालय मे पुनः विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति में वार्ड सदस्य पदेन अध्यक्ष होंगे। एचएम एक शिक्षक के अलावा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की माताएं सदस्यों की संख्या नौ होगी। बाल संसद और मीना मंच से एक-एक सदस्य तथा जीविका महिला अध्यक्ष भी समिति में शामिल रहेंगे। समिति का गठन आम सभा के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें आज स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के माता-पिता भाग लेंगे।
