बिहार के रोहतास जिले से सचिन कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें है कि उनके गाँव की एक के दोनों तरफ काफी गंदगी रहती है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है
Transcript Unavailable.
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय सिंह ने भाजपा नेत्री रेशमा भारती और उनके पति मनोज कुमार तूफानी के गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान अरियरी प्रखंड के जिला परिषद सीट के मतगणना के दौरान कथित हंगामा करने के आरोप में भाजपा नेत्री और उनके पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
सरकार के निर्देशों के आलोक में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले में शराब पर नकेल कसने के लिए 4 विशेष टीम का गठन किया है । प्रत्येक टीम में एक पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ 8 पुलिस जवानों को लगाया गया है यह टीम जिले में देसी शराब के अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करने के साथ-साथ अंग्रेजी शराब की खेप लाने वालों पर नकेल कसने का कार्य करेंगे।
समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 27 दिसंबर को सासाराम में संभावित आगमन को लेकर शनिवार को डीएम धर्मेन्द्र कुमार और एसपी आशीष भारती ने शहर के विभिन्न स्थलों का मुआयना किया. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने हेलीपैड के निर्माण के लिए स्थल एवं फजलगंज स्टेडियम में सभा स्थल का भी जायजा लिया. मौके पर सदर एसडीएम मनोज कुमार, जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, वरीय उप समाहर्ता चेतनारायण राय सहित कई अधिकारी मौजूद थे. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा की शुरुआत 22 दिसंबर को मोतिहारी से होगी. तीसरे चरण में 27 दिसंबर को सासाराम पहुंचेंगे. सासाराम में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी तथा इसके बाद राज्य में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी. सभा और समीक्षात्मक बैठक में भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिला भी जुड़ेंगे. इस यात्रा में नीतीश कुमार जिलों में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले, गृह विभाग से सम्बंधित कार्य, सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़े कार्य और सबसे महत्वपूर्ण धान अधिप्राप्ति की जानकरी भी लेंगे.
बिहार बोर्ड के अनुसार ऑन स्पॉट नामांकन शुरू कर दिया गया है तथा सभी स्कूल कॉलेजों में ऑनस्पॉट नामांकन प्रारंभ है बता देगी स्थानीय बेनी सिंह महाविद्यालय में इंटर में नामांकन शुरू हो गया है और इंटर में नामांकन कराने का अंतिम समय 27 दिसंबर है जो भी इच्छुक स्टूडेंट हैं वह अपना जाकर इंटर में नामांकन करा ले यह उन छात्रों का या स्टूडेंट ओं का नामांकन होगा जो 2023 में इंटर का परीक्षा देने वाले हैं !
जी हां चेनारी सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में बालू खनन की प्रक्रिया शुरू होते ही चौक चौराहे पर बालू लदे वाहन अब दिखने लगे हैं आपको बता दें कुछ महीनों से बंद रहे बालू खनन से पंचायतों और गांव के लोगों का घर मकान सहित सरकारी आवास योजना का भी कार्य अधूरा पड़ा था लोग बालू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं अब बालू खनन की प्रक्रिया रोहतास जिला सहित बिहार के 8 जिले में शुरू हो गया है धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जयशंकर राज
सासाराम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न स्थलों का मुआयना किया। द्वय वरीय पदाधिकारियों ने महिला बटालियन में हेलीपैड के निर्माण के लिए स्थल का भी मुआयना किया। यह जानकारी देते हुए जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के समीप व न्यू स्टेडियम फजलगंज का वरीय पदाधिकारियों ने अवलोकन किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले लोगों ने विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना और प्रदर्शन किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
