सरकार के निर्देशों के आलोक में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले में शराब पर नकेल कसने के लिए 4 विशेष टीम का गठन किया है । प्रत्येक टीम में एक पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ 8 पुलिस जवानों को लगाया गया है यह टीम जिले में देसी शराब के अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करने के साथ-साथ अंग्रेजी शराब की खेप लाने वालों पर नकेल कसने का कार्य करेंगे।