मुख्य पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मुख्य ग्रिड से जुड़े 8 फीडर की बिजली आपूर्ति मेंटेनेंस को लेकर बाधित रहेगी । जिले के नगर क्षेत्र ओनामा हथियावा अरियरी कटारी पचना वर्मा अरियरी और औद्योगिक फीडर की बिजली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक पूर्णतया बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ग्रीड में 132 केवी के मेन बेस 33 केवी के मेन बेस एवं तीन पावर ट्रांसफार्मर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं को आने वाली कठिनाई के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लेने की अपील की है। कहा कि मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद जिले वासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

Prince gupta

जी हां इतने ठंड पड़ने के बावजूद भी बुधवार को चेनारी प्रखंड के विभिन्न गांवों से आई आगनबाडी सेविका व सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय पहुंच शराबबंदी को लेकर मध निषेध जागरूकता रैली का आयोजन किया यह रैली चेनारी बाजार से संत सिंह चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर इसे समाप्त किया गया वही इस जागरूकता रैली समाज के हर वर्ग के लोगों को नशा न करने और नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने का संदेश भी दिया गया धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस से मैं जयशंकर राज

prince gupta

जी हां सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत चेनारी में नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को रखी संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण एलान के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों ने चेनारी के कर्पूरी चौक इंदिरा चौक शहीद संत सिंह चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर वीडियो सुनील कुमार गौतम को अपना मांग पत्र सौंपा श्री एलान ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई में जो भी बुजुर्गों विधवाओं व विकलांगों का पेंशन ₹400 है वह काफी कम है इसे बढ़ाकर ₹2000 किया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि देश के अन्य कुछ राज्यों में यह राशि ₹1000 है वही दिल्ली हरियाणा तथा गोवा में ₹3000 मिलता है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द मेरी मांगों पर विचार कर इसे पूरा किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा इस मौके पर भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों के भीड़ एकत्रित थी धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस से मैं जय शंकर राज

Transcript Unavailable.

sachin Raj

Transcript Unavailable.

ठंड बढ़ते ही चेनारी बाजार में चोरी की घटना बढ़ने लगी है। बता दे की ऐसा हर वर्ष होता है। ठंड के दिनों में लोग घरे को बंद करके सोते हैं। इससे आसपास में होने वाली आवाज भी सुनाई नहीं पड़ती है। सड़क पर आवागमन भी कम होता है। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। चोर ठंड में बाजार के सुनसान जगह वाली दुकानों और ताला बंद मकानों को निशाना बनाते हैं। हालांकि बार बार की की घटना से दुकानदारों ने दुकान का ताला मजबूत कर लिया है। शहर में पांच दिनों में चोरी की पांच घटनाएं हुई हैं। चोर वैसे घरों को ही निशाना बनाए हैं, जिसमें ताला लटका दिखाई दिया है। पडोस के लोग भी ठंड में बाहर नहीं निकलते और पुलिस की गश्ती भी मुख्य सड़क तक सिमटकर रह जाती है। इससे चोरों को आसानी होती है। वह चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में एक भी घटना अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है और न चोरी के सामान ही बरामद हुए हैं।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 26 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली दारोगा की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के 25 केंद्रों पर परीक्षा की जाएगी। आयोग ने परीक्षा की तैयारी को डीईओ को निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के 25 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों में करीब 25 हजार से ज्यादा परीक्षा में भाग लेंगे। पहली पाली में 12632 व दूसरी पाली में 12631 परीक्षार्थी के लिए विभिन्न केंद्रों में सीट की व्यवस्था की गई है।