बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 26 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली दारोगा की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के 25 केंद्रों पर परीक्षा की जाएगी। आयोग ने परीक्षा की तैयारी को डीईओ को निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के 25 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों में करीब 25 हजार से ज्यादा परीक्षा में भाग लेंगे। पहली पाली में 12632 व दूसरी पाली में 12631 परीक्षार्थी के लिए विभिन्न केंद्रों में सीट की व्यवस्था की गई है।