शनिवार को जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन एसकेआर कॉलेज बरबीघा में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ । जिला स्तरीय विद्यालय में खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी में बालिका वर्ग में अंडर 14 विजेता जीआईपी पब्लिक स्कूल बरबीघा उपविजेता ऊषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा अंडर-17 विजेता उच्च विद्यालय मुरारपुर, उपविजेता तैलिक बालिका उच्च विद्यालय बरबीघा, अंडर-19 विजेता उच्च विद्यालय बभनबीघा, उपविजेता प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा का नाम शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जी हां चेनारी प्रखंड के चोरहीं गांव में एक अनाथालय का शिलान्यास किया गया है तथा ग्रेस सिटी मिशनरी सोसायटी चैरिटेबल द्वारा जीसीएमएस इंग्लिश स्कूल का भी उद्घाटन चेनारी विधायक माननीय श्री मुरारी प्रसाद गौतम के द्वारा किया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बिगुनारायण जी द्वारा विधायक जी को माला एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया समारोह का संचालन विद्यालय के निर्देशक अरविंद कुमार राज ने किया मौके पर जिला परिषद पति चंदन कुमार सिंह, नारायणपुर पंचायत के मुखिया पति उपेंद्र कुमार गुप्ता, बी एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गौरी शंकर सिंह, पूर्व प्रमुख विनोद कुमार गौतम, भुवनेश्वर प्रसाद शिक्षक, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासवान, एवं ट्रस्ट के सदस्यों सहित अधिक संख्या में ग्रामीणों की भी भीड़ उपस्थित थी धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जयशंकर राज
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के ग्राम सदोखर से मनोरमा देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि इनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है, इनके परिवार में पांच सदस्य हैं
Transcript Unavailable.
बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने हाथों में झंडा पताका लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्पाद विभाग की एक टीम ने सदर प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर गांव के निकट रतोइया नदी किनारे चल रहे देसी शराब निर्माण के अड्डे पर छापामारी कर साढ़े चार सौ किलो जावा गुड नष्ट कर दी।छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बृहस्पतिवार को शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर एक सड़क सड़क दुर्घटना में ऑटो पर वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मिर्जापुर गांव के समीप हुआ। ऑटो में पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ऑटो हादसे का शिकार हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाजसेवी सिकंदर कुमार हरिओम द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता के तहत उन्हें अश्लील गीत संगीत और इंटरनेट पर आने वाले प्रोन वीडियो से दूर रहने की अपील की। उन्होंने सदर प्रखंड के कुसुंबा पंचायत अंतर्गत बरैयाबीघा मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों को इस संबंध में संकल्प दिलाई। उन्होंने स्कूली बच्चों से शराब सिगरेट गुटका तंबाकू के बारे में होने वाले नुकसान और अश्लील गानों के चलते समाज में आ रही बुराइयों के बारे में विस्तार से बताया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यालय जिला खेल प्रतियोगिता 15 से 18 तक चलने वाले ज़िला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन तक का परिणाम अच्छा रहा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत स्कूली बच्चों के मध्य जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड के इस्लामिया उच्च विद्यालय में आयोजित इस समारोह में जिले के सभी छह प्रखंड के उच्च विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थी । प्रतियोगिता के दौरान स्कूली बच्चों ने विज्ञान के मॉडल और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
