चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय के आज़ाद मैदान में जीविका परियोजना के सौजन्य से बृहस्पतिवार को बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमे 10 से ज्यादा कंपनियों ने नियोजन प्रक्रिया अपनाते हुए 396 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया एवं 199 अभ्यर्थियों को अलग - अलग कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया । पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के प्रतिभावान ईशान ने नए नवाचार में कंप्यूटर की दुनिया में तहलका मचा दिया है। कंप्यूटर के एक्सेल में ईशान के द्वारा बनाए गए नए टेंपलेट से एक्सेल प्लेटफार्म पर कार्य करने वाले लोगों को गलतियां सुधारने में समय की बचत होगी।साथ ही इसके माध्यम से कंपनियों द्वारा उचित और सही समय पर अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट पूरी की जा सकती है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड के चाँडे गाँव निवासी प्रोफेसर बाल्मीकि शर्मा का हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। जो रामाधीन कॉलेज शेखपुरा में लंबे समय तक कार्यरत रहे।प्रोफेसर शर्मा के निधन पर दर्जनों लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी है।
Transcript Unavailable.
सासाराम में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्कूलों में छात्रों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नशा के दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए एक से बढ़कर एक निबंध लिखे। इस प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाएं उजागर हुईं। लेख में किसी छात्र ने नशा को राक्षस तो किसी ने अभिशाप करार दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को शिविर लगाकर कुल 16 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एफआरएसएस संस्था द्वारा डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में नौ महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जबकि छह पुरुषों की नसबंदी की गई।
Transcript Unavailable.
जी हां बिहार में पंचायत चुनाव खत्म होते ही चेनारी नगर पंचायत चुनाव की चहलकदमी शुरू हो गई है अभी मैं चेनारी बाजार के मुख्य सड़क पर उपस्थित हूं जहां चेनारी नगर पंचायत के तेज तरार एवं शिक्षित युवा नेता संतोष कुमार जी से मुलाकात हुई है जहां हम इनसे जानना चाहेंगे कि चेनारी नगर पंचायत के बारे में क्या कहना चाहते हैं पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मै जय शंकर राज !
sachin Raj
संझौली प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव सरोवर पोखरे पर साईं बाबा के पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। इस मौके पर साईं बाबा मंदिर कमेटी के मोनू गुप्ता ने बताया कि चैत नवमी के अवसर पूजन की जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर के मंदिरों प्रतिबंध था। जिस कारण पूजन नहीं की जा सकी। मंदिरों से पूजन करने पर जब रोक सरकार में हटाई तो कमेटी द्वारा पूजा करने का निर्णय लिया गया। जिसके आलोक में बुधवार से पूजन अर्चन शुरू हुआ।
