संझौली प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव सरोवर पोखरे पर साईं बाबा के पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। इस मौके पर साईं बाबा मंदिर कमेटी के मोनू गुप्ता ने बताया कि चैत नवमी के अवसर पूजन की जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर के मंदिरों प्रतिबंध था। जिस कारण पूजन नहीं की जा सकी। मंदिरों से पूजन करने पर जब रोक सरकार में हटाई तो कमेटी द्वारा पूजा करने का निर्णय लिया गया। जिसके आलोक में बुधवार से पूजन अर्चन शुरू हुआ।