Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लंबित परीक्षाओं पर बोर्ड लेगा निर्णय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक होने से बिहार सरकार की ओर से 6 जनवरी तक कॉलेज बंद कर दिया गया था । अब स्थिति सही होने पर संस्थान 7 फरवरी से विद्यार्थी के खुल जाएंगे। कॉलेज खुलने के बाद वीवी अगले माह स्नातक सहित पीजी और अन्य कोर्सो की लंबित परीक्षाएं आयोजित करने के लिए तैयारियों में जुड़ गया है परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम द्वारा जल्द ही परीक्षा बोर्ड की बैठक बुलाई जा सकती है ताकि परीक्षा पर निर्णय लिया जा सके ।मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन सत्र 2020 से 23 पार्ट टू सत्र 2019_22 और पार्ट थर्ड 2018 से 21 की परीक्षा ली जानी है। इसमें पार्ट वन 2020 से 23 का परीक्षा फॉर्म भरा लिया गया है सिर्फ प्रोग्राम जारी कर परीक्षा लेनी है। जनवरी माह में पार्ट वन की परीक्षा होनी थी लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी,वहीं पीजी सेमेस्टर थर्ड और फोर को भी परीक्षा होनी है।

वैक्सीन लेने पर इंसुलिन ले सकते हैं क्या करुणा के टीका लगवाने से क्या इंसुलिन लेने में दिक्कत होती है लेकिन वैक्सीन कोरोनावायरस मुकाबले की शक्ति देता है टीका लगवाने के बाद आपको वायरस कारणों ने गंभीर समस्याओं का डर कम हो जाता है। ऐसे में सभी लोगों की वैक्सीन लगावानी चाहिए।

बिहार राज्य के दुल्लहपुर से अमिताभ कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि ई श्रम कार्ड से सरकारी ईलाज की सुविधा कैसे ले सकते है ?

जिला पदाधिकारी रोहतास श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लकी ड्रा के माध्यम से "टीका लो, इनाम जीतो" कार्यक्रम के तहत ससमय एवं सही अंतराल पर कोरोना के दोनों डोज लेने वाले जिलावासियों में से, 838 भाग्यशाली व्यक्तियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया।उनमें से चेनारी प्रखंड निवासी श्रीमती पिंकी देवी को प्रथम, कोचस प्रखंड की श्रीमती रामरती देवी को द्वितीय एवं नौहट्टा प्रखंड के श्री ऑगस्टिन एक्का को तृतीय पुरस्कार में ग्रैंड प्राइज हेतु चयनित किया गया। उक्त ग्रैंड प्राइज में उन तीनों व्यक्तियों को 32 इंच का क्लर्ड टेलीविजन स्वयं जिलाधिकारी महोदय के हाथों प्रदान किया गया। अन्य विजेताओं को भी आकर्षक इनाम जैसे कुकर, मिक्सर ग्राइंडर आदि प्रदान किये जायेंगे।ज्ञातव्य है कि उक्त पुरस्कार केअर इंडिया द्वारा स्पांसर किये जाते हैं। उक्त अवसर पर केअर इंडिया के स्थानीय पदाधिकारी श्री दिलीप मिश्र आदि उपस्थित रहे।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने समस्त जिलावासियों से ससमय कोरोना के दोनों टीके एवं प्रीकॉशन डोज लेने तथा कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन करते रहने की अपील की।

मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाला पति की मौत के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ने लगा है । ऐसा ही नजारा शेखपुरा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में सामने आया है। जहां लटन राम नामक व्यक्ति की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई। मौत की खबर पर सामाजिक लोग आगे आए और उस उनके परिवार को आर्थिक मदद कर रहे हैं।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए रेट क्रॉस सोसाइटी आगे आया है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी की एक टीम धर्मपुर गांव पहुंची और मृतक की पत्नी अनीता देवी को आर्थिक सहायता के रूप में ₹11000 प्रदान किए। जबकि ₹5000 के राशन भी उपलब्ध करवाया गया। राहत के रूप में कंबल भी दिए गए । वही मास्क और सेनीटाइजर भी दिया गया। इस बाबत डॉ सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। इसी धर्म का पालन करने के लिए रेड क्रॉस के द्वारा यह पहल की गई है। लगातार रेड क्रॉस इस तरह से लोगों की मदद करता रहा है। इससे पहले भी शेखपुरा नगर परिषद के निवर्तमान सभापति कुमकुम भारती और उनके पति शंभू यादव के द्वारा भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड अंतर्गत डीहा गांव में एक 27 वर्षीय मजदूर जितेंद्र मांझी की मौत पांव फिसलने से कुंए में गिरने से हो गई। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव के एक किसान के खलिहान में धान की दौनीकर घर वापस लौटने के दौरान एक चपाकल पर रुक कर हाथ पैर धोने लगा। इसी दौरान चापाकाल के कजरी जमा रहने के कारण पाव फिसलने से बगल के एक पानी भरे पुराने कुंए में जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को पानी से भरे कुएं से निकालने का पूरा प्रयास किया। लेकिन तब तक वह दम तोड चुका था। बाद घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना पुलिस गांव पहुंचकर मजदूर की लाश को पानी से निकलवाया। मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में एक यूडी केस अंकित किया गया है।मृतक डीहा गांव के स्व डील्ला मांझी का पुत्र बताया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में उसके परिवारवालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धान की कटनी के बाद खेत की बिना जुताई किए बगैर खेत में लगाई गई गेहूं और चना की लहलहाती फसल का जायजा लेने कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों का दल चेवाड़ा प्रखंड के सियानी गांव पहुंचे। केंद्र के प्रभारी और कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक डॉ डी एन पांडेय और डॉ नवीन कुमार सिंह गांव के लगभग 60 एकड़ भूमि में लगी गेहूं और चना की फसलों का निरीक्षण किया। इस बाबत कृषि वैज्ञानिक डॉ मंडल ने बताया कि जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शून्य जुताई तकनीक से सियानी गांव के 60 एकड़ भूमि में प्रत्यक्षण के तौर पर गेहूं और चना के बीज की बुवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विस्तृत भूमि में लगी प्रत्यक्षण की फसल खेत जुताई कर लगाई गई अन्य खेतों की फसलों से काफी बढ़ी हुई मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्वा गांव में छापामारी कर मांग पर घर - घर विदेशी शराब पहुंचाने वाले एक होम डिलेवरी बॉय राम कुमार सिंह को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार ने किया। जबकि छापामार दल में उत्पाद दारोगा अनिल कुमार और मीनू कुमारी भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक गांव के अजय सिंह का पुत्र है। जो अपने गांव से मालदह , सामस, जमालपुर , बरबीघा आदि गांव और बाजारों में विदेशी शराब की बोतलें कमिशन पर ले जाकर घर घर पहुंचाने का काम करता था। उसके पास से बरामद सभी शराब भरे बोतलों में नौ बोतल रम और बारह बोतल शराब व्हिस्की बताया गया है। बरामद शराब को जब्त कर युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।