लंबित परीक्षाओं पर बोर्ड लेगा निर्णय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक होने से बिहार सरकार की ओर से 6 जनवरी तक कॉलेज बंद कर दिया गया था । अब स्थिति सही होने पर संस्थान 7 फरवरी से विद्यार्थी के खुल जाएंगे। कॉलेज खुलने के बाद वीवी अगले माह स्नातक सहित पीजी और अन्य कोर्सो की लंबित परीक्षाएं आयोजित करने के लिए तैयारियों में जुड़ गया है परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम द्वारा जल्द ही परीक्षा बोर्ड की बैठक बुलाई जा सकती है ताकि परीक्षा पर निर्णय लिया जा सके ।मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन सत्र 2020 से 23 पार्ट टू सत्र 2019_22 और पार्ट थर्ड 2018 से 21 की परीक्षा ली जानी है। इसमें पार्ट वन 2020 से 23 का परीक्षा फॉर्म भरा लिया गया है सिर्फ प्रोग्राम जारी कर परीक्षा लेनी है। जनवरी माह में पार्ट वन की परीक्षा होनी थी लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी,वहीं पीजी सेमेस्टर थर्ड और फोर को भी परीक्षा होनी है।
