मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाला पति की मौत के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ने लगा है । ऐसा ही नजारा शेखपुरा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में सामने आया है। जहां लटन राम नामक व्यक्ति की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई। मौत की खबर पर सामाजिक लोग आगे आए और उस उनके परिवार को आर्थिक मदद कर रहे हैं।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए रेट क्रॉस सोसाइटी आगे आया है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी की एक टीम धर्मपुर गांव पहुंची और मृतक की पत्नी अनीता देवी को आर्थिक सहायता के रूप में ₹11000 प्रदान किए। जबकि ₹5000 के राशन भी उपलब्ध करवाया गया। राहत के रूप में कंबल भी दिए गए । वही मास्क और सेनीटाइजर भी दिया गया। इस बाबत डॉ सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। इसी धर्म का पालन करने के लिए रेड क्रॉस के द्वारा यह पहल की गई है। लगातार रेड क्रॉस इस तरह से लोगों की मदद करता रहा है। इससे पहले भी शेखपुरा नगर परिषद के निवर्तमान सभापति कुमकुम भारती और उनके पति शंभू यादव के द्वारा भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
