उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्वा गांव में छापामारी कर मांग पर घर - घर विदेशी शराब पहुंचाने वाले एक होम डिलेवरी बॉय राम कुमार सिंह को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार ने किया। जबकि छापामार दल में उत्पाद दारोगा अनिल कुमार और मीनू कुमारी भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक गांव के अजय सिंह का पुत्र है। जो अपने गांव से मालदह , सामस, जमालपुर , बरबीघा आदि गांव और बाजारों में विदेशी शराब की बोतलें कमिशन पर ले जाकर घर घर पहुंचाने का काम करता था। उसके पास से बरामद सभी शराब भरे बोतलों में नौ बोतल रम और बारह बोतल शराब व्हिस्की बताया गया है। बरामद शराब को जब्त कर युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।