जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले के तीन पुलिस अवर निरीक्षक रैंक के तीन ओपी अध्यक्षों को इधर से उधर किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपी ने केवटी ओपी अध्यक्ष महेश सिंह को वहां से हटा कर सिरारी ओपी का नया ओपी अध्यक्ष बनाया है।जबकि सिरारी ओपी अध्यक्ष पद से कोलेश कुमार को हटा कर मिशन ओपी में जे एस आई के पद पर भेजा है। मालूम को पिछले माह ही एसपी ने कौलेश कुमार को चेवाड़ा थाना से हटाकर सिरारी ओपी का नया ओपी अध्यक्ष बनाया था। इसी तरह हथियामा ओपी से सेवानिवृत हुए ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के खाली स्थान पर नगर थाना से भगवान प्रसाद को हटाकर नया ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुंगेर से बदल कर इस जिला में आए दारोगा हरेंद्र कुमार सिंह को केवटी का नया ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने एक ओपी से दूसरे ओपी में बदले गए सभी ओपी अध्यक्षों को 24 घंटे अंदर नव पद स्थापन वाले ओपी अपना योगदान देने का सख्त निर्देश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा। शनिवार को शहर के दल्लू चौक के समीप माँ दयमंती डेंटल क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन विधायक विजय सम्राट ने किया। क्लीनिक के संचालक और दांत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिय रंजन कुमार के द्वारा विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस बाबत डॉ प्रिय रंजन कुमार ने बताया इस क्लीनिक में मरीजों को दांतो से जुड़ी समस्या को लेकर बेहतर सुविधा प्रदान होगी और किसी प्रकार की समस्या पर तुरंत उनका निदान किया जाएगा। इस मौके पर डॉ प्रवीण कुमार , डॉ संतोष कुमार , डॉ प्रशांत कुमार , डॉ निशांत कुमार , डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा , राजद नेता सोनू साव , एस के टी पी एल कंपनी के एमडी संजय कुमार गोप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2019 से 21 एवं सेमेस्टर फोर सत्र 2018 से 20 की परीक्षाओं को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि ज़ारी कर दी गई है। 7 से 14 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है विभाग कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छात्र छात्राओं का परीक्षा फार्म जमा करेंगे। मालूम हो कि 6 फरवरी बाद ज़ारी होने वाली नई गाइडलाइन में शैक्षणिक संस्थान खुलने के आसार है, इसे देखते हुए विवि परीक्षा विभाग ने लंबित परीक्षाएं जल्द से जल्द लेने की योजना बना ली है। पीजी सेमेस्टर थर्ड और फोर की परीक्षा इस माह के अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, मालूम हो कि पीजी का सत्र काफी पीछे चल रहा है।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि स्नातकोत्तर पीजी 2020 से 22 के नामांकन पर जैन कॉलेज के शिक्षक प्रोफेसर डॉ ललित सागर ने सवाल खड़ा किया है। सागर ने बताया कि पीजी नामांकन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पदाधिकारी आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में जिन विषयों का मेघा सूची जारी किया गया है उसमें रोस्टर का अनुपालन नहीं किया गया है। स्नातक पार्ट वन के नामांकन में भी आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं हुआ था। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। पिछड़े वर्ग की महिलाओं का कटऑफ मार्क्स पिछड़ा वर्ग से अधिक हैं जो कि पूर्णत गलत है ।
बता दे कि चेनारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जाम की भयावह स्थिति बनी हुई है इसका मुख्य कारण यह है कि अतिक्रमणकारी रोड पर अतिक्रमण कर ले रहे हैं अपना ठेला खोमचा रोड पर लगा दे रहे हैं जिसे जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर ध्यान दें तो जाम की समस्या जल्द से जल्द दूर हो सकती है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
