Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जी हां चेनारी प्रखंड के विभिन्न जगहों गांवों और कस्बों में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वर व विद्या की देवी मां सरस्वती के आगे छात्र-छात्राओं द्वारा त्वमेव माता च पिता त्वमेव त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव का मंत्रोचार व प्रार्थना कर शीश झुका कर आशीर्वाद लिया गया वही चेनारी के बनौली ग्राम में भी युवाओं द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया, साथ ही लोगों ने पूजा का प्रसाद भी खाए और माँ से आशीर्वाद भी मांगे ! मौके पर दया शंकर चौधरी, पप्पु चौधरी, बबलू गुप्ता, अक्षय कुमार, टमटम कुमार एवं गाँव के बहुत सारे लोग उपस्थित थे ! धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मै जय शंकर राज !

पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए सारी तैयारी पूरी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 8 फरवरी को परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी।यह बैठक छात्र छात्राओं के लिए काफी अहम होगा,बैठक में लंबित परीक्षाओं को लेकर मंथन होगा।पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2020 की परीक्षा कब होगी।इस पर निर्णय लिया जाएगा पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए मार्च माह में आवेदन दिया गया था। विभिन्न विषय में लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर टकटकी लगाए हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने बताया कि 8 फरवरी मंगलवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी। सभी लंबित परीक्षाओं के संचालन पर मंथन होगा बोर्ड के सदस्यों की संवम्पति परीक्षा लिए तिथि घोषित किया जाएगा उन्होंने बताया कि मार्च माह में स्नातक पार्ट वन सत्र 2020 से 23 की परीक्षा लेने की योजना बनाई गई है मार्च माह तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया गया था, पहले 16 जनवरी को परीक्षा लेने के लिए प्रोग्राम जारी किए गया था।

शनिवार को इंडियन पब्लिक स्कूल अबगिल में एक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया । जिसमे संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया । रंजीत कुमार हरित्र, ब्रजेश कुमार सुमन इन दोनो के द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमे जाने -माने कवि अवनीश कुमार एवम स्कूल के प्रिंसिपल बलिन्द्र प्रसाद सिंह , साजिब कुमार एवम बहुत सारे लोग उपस्थित थे । वक्ताओं ने कहा कि अब यहाँ के बच्चे एवम बच्चियों को नई -नई पुस्तके के लिए बाजार पर निर्भर नही रहना पड़ेगा । सभी वक्ताओं ने शिक्षा के विकास में इस पुस्तकालय की स्थापना को सराहनीय बताया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में एक लग्जरी कार से तहखाना बनाकर छुपा कर रखने और विदेशी शराब के बरामद की सूचना मिली है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी । इससे पहले एक ट्रक शेखोपुरसराय में बरामद किया गया था।जिसके तहखाना से विदेशी शराब बरामद की गई थी । इस बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के जयनगर पोखर के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुछ दिन पहले एक लावारिस कार को बरामद किया ।लावारिस कार की बरामदगी के बाद कोई सामान बरामद नहीं हुई। कार को थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना ले आया गया। काफी छानबीन करने के बाद कार के सीट के नीचे में एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाना में विदेशी शराब बरामद की गई । लगभग 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।