जिले में एक लग्जरी कार से तहखाना बनाकर छुपा कर रखने और विदेशी शराब के बरामद की सूचना मिली है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी । इससे पहले एक ट्रक शेखोपुरसराय में बरामद किया गया था।जिसके तहखाना से विदेशी शराब बरामद की गई थी । इस बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के जयनगर पोखर के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुछ दिन पहले एक लावारिस कार को बरामद किया ।लावारिस कार की बरामदगी के बाद कोई सामान बरामद नहीं हुई। कार को थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना ले आया गया। काफी छानबीन करने के बाद कार के सीट के नीचे में एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाना में विदेशी शराब बरामद की गई । लगभग 40 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।