डायन बताकर एक महिला और उसके पति को मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को करंडे थाना पुलिस ने सोमवार के दिन गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस जेल भेज दी। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दो माह पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में बदमाशों दिलीप यादव की पत्नी को डायन बताकर उसे और उसकी पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में 2 दिनों के अंदर मानसून पहुंच जाने का अनुमान है। फिलहाल दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन बिहार में किशनगंज, अररिया और पूर्णिया के रास्ते हो चुका है । मॉनसून के आगे बढ़ने की रफ्तार तेज है। 15 जून को शेखपुरा में मॉनसून के दौरान वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान व्यापक रूप से गरज के साथ बिजली चमकने और आंधी पानी के साथ वर्षा की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान के नीचे जाने का अनुमान है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने का अनुमान है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार के दिन नगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के एक बाईक के साथ बाईक चोर गिरोह के एक बदमाश को धर दबोचा। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि नगर थाना के मुख्य गेट के सामने दो पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।तभी बिना कागजात के बाईक ड्राइव कर रहे एक युवक को रोक लिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को डीएम सावन कुमार द्वारा समाहरणालय के मंथन सभागार में राजकीय नलकूपों के सफलतापूर्वक संचालन के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों एवं अन्य संबंधित समन्वय समिति की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। इस जिलान्तर्गत कुल 10242 नलकूपों में अभी तक मात्र 387 व्यक्तियों को ही नलकूप हस्तगत किया गया है। सभी राजकीय नलकूपों का संचालन एवं रख-रखाव अब केवल पंचायतों के माध्यम से किया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य विद्युत विभाग के निर्देशों के आलोक में जिले के गांव में अब बिजली बिल को लेकर सख्ती कर दी गई है। पहले नगर के लोगों से बिजली बिल वसूली में सख्ती की गई थी। अब धीरे-धीरे गांव की ओर बिजली विभाग की पहुंच बढ़ी है । जिला में बिजली विभाग के द्वारा जितनी बिजली आपूर्ति की जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोहतास पुलिस ने सोमवार को एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से चोरी के पांच बाइक बरामद किए गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मल्लेपुर पंचायत से जितेंद्र कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 12-06 -22 को बताया कि उन्होंने बिहार मोबाइल वाणी पर दिनांक 31-05-22 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि मल्लेपुर पंचायत के रामगढ़ गांव के वार्ड नंबर 4 की निवासी लाची देवी का रेल दुर्घटना में एक हाथ गवां बैठी थी और मज़बूरी में वे नरेगा में काम करना चाहती हैं लेकिन रोजगार सेवक द्वारा इन्हें नरेगा में काम करने नहीं दिया जा रहा है। इनका कहना है कि वे काम करने आये अन्य लोगों को पानी पिला सकती हैं। पिछले साल इन्होंने 1 साल तक अन्य कामगारों को पानी पिलाने का काम किया था । लेकिन अब उन्हें नरेगा में काम नहीं दिया जा रहा है। इस खबर को जितेंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारी को फरवर्ड कर जानकारी साझा किया। जिसके 5 दिन बाद लाची देवी को नरेगा काम में लगा लिया गया जिससे लाची देवी बहुत खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं

दुर्गावती जलाशय परियोजना में अगले माह से पर्यटक रिवर सफारी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह की तिथि निर्धारित की जा रही है।यह रिवर सफारी राज्य का पहला सफारी होगा जहां जल और जंगल दोनों का आनंद सैलानी एक साथ उठा सकेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जी हां चेनारी प्रखंड के बनौली पंचायत के नाम से मशहूर यह गांव बनौली अब नगर पंचायत चेनारी में शामिल हो गया है वही इस गांव बनौली में पहले से बना सरकारी पंचायत भवन के प्रांगण में हमेशा कूड़े और कचरे का अंबार लगा रहता है न ही इस पंचायत के मुखिया सरपंच का ध्यान है और न ही इस गांव के वार्ड सदस्यों का इसके बावजूद चेनारी नगर पंचायत में सम्मिलित यह गांव बनौली पर किसी अधिकारी का और ना ही किसी भी सफाई कर्मी का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है साथ ही वर्षों से खराब शौचालय और चापाकल की भी हालत खराब ही है इस भीषण गर्मी के मौसम में भी अभी तक न शौचालय बना है और न हीं चापाकल । धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जयशंकर राज ।

बता दे चेनारी बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न होने के कारण लोगों में काफी प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है चेनारी बाजार निवासी मोहम्मद कैफ असर बताते हैं कि प्रतिदिन जाम की समस्या चेनारी बाजार में उत्पन्न रहती है उनका कहना है कि हम लोग जब भी किसी यात्रा के लिए निकलते हैं तो अपने गंतव्य स्थान तक एक से आधा घंटा लेट हो जाते हैं और वे बताते हैं कि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और विधायक जी का भी ध्यान नहीं है उनका कहना यह है कि अगर चेनारी बाजार में बस स्टैंड का निर्माण करा दिया जाए तो यह समस्या खत्म हो जाएगी!