रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने एक अनोखी पहल की है. आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को बेहद करीब से जानने और उनके निराकरण के उद्देश्य से अब जिले के बड़े अधिकारी गांवों में रात्रि प्रवास कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. इससे न सिर्फ सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोग रूबरू होंगे, बल्कि गांवों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में बेहतर सुधार की भी उम्मीद है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देश के महत्वपूर्व पर्यटन स्थल व धरोहर में शामिल सासाराम स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरा की सुरक्षा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जिम्मे होगी. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. इसके अलावा ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला की सुरक्षा की कमान भी इसी फोर्स के जिम्मे सौंपने की चर्चा है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार के दिन डीएम कार्यालय कक्ष में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे राजस्व ,नीलाम पत्रवाद की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि 114 लाख लक्ष्य के विरूद्ध 119 लाख वसूली की गई। मत्स्य विभाग द्वारा जलकर की निविदा जुलाई 2022 में शुरू की जायेगी। 2.74 लाख बकाया की वसूली मत्स्य विभाग के द्वारा की गई। विद्युत विभाग द्वारा लक्ष्य के कम वसूली पर डीएम द्वारा असंतोष व्यक्त की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डीएम सावन कुमार एवं डीडीसी अरूण कुमार झा द्वारा समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई विधि टपकन एवं फब्बारा सिस्टम का प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक तथा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार-प्रसार रथ एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों में 03 स्थलों पर आयोजन किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि योजना को उपलब्ध कराना है

सोमवार को सिविल सर्जन डॉ पृथ्वी राज की अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह एवं गैर संचारी रोग पदाधिकारी के द्वारा गैर संचारी रोग कार्यक्रम की समीक्षा किया गया। जिसमें सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सी एच ओ भाग लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एससी की जाँच प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से कराने का निदेश दिया गया है। पंचायत सरकार भवन में अधिष्ठापित आर॰टी॰पी॰एस काउंटर का संचालन नहीं होने की बात जिला पंचायती राज पदाधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया। आर॰टी॰पी॰एस काउंटर बंद रहने के कारण पंचायत में पदस्थापित कार्यपालक सहायक प्रखंड एवं जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित है। उपस्थित प्रतिनिधि के कार्यालयवार प्रतिनियुक्त से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मेहुस थाना क्षेत्र के मेहुस गांव के समीप बीती रात्रि ट्रैक्टर और बारातियों की एक मारुति कार कर टक्कर में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। । मारुति कार को भी नुकसान हुआ। हालांकि इसमें सवार बाल-बाल बच गए।इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि बेगूसराय जिला निवासी धबौली गांव से राजकुमार राय तथा कोठिया गांव निवासी मनीष कुमार, संतोष कुमार इसी जिले के कटरमाला गांव से शेखपुरा जिले के घाट कुसुंभा स्थित माफो गांव बारात आ रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार की सुबह चाय बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह आग से जल गई। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज हेतु जिले के बरबीघा शहर स्थित रेफरल अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया। घायल महिला निकटवर्ती लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कछियाना गांव निवासी 40 वर्षीय महिला माला देवी बताई गई है। जो सुबह घर में चाय बना रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को जिले के शेखपुरा - महुली मुख्य सड़क मार्ग पर हुसैनाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट यात्रियों से भरे एक ई - रिक्शा के सड़क किनारे पलट जाने से वाहन पर सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल एक 45 वर्षीय महिला शैला देवी को परिवार वालों द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का ईलाज चल रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार के दिन जिले के सदर प्रखंड के नगर क्षेत्र अंतर्गत करिहो में नदी के किनारे एक अचेत अवस्था में वृद्ध को मिलने पर ग्रामीणों ने उसे उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। बेहोशी की अवस्था में वृद्ध के नग्न अवस्था में मिलने के बाद गांव के लोगों ने उन्हें वस्त्र पहनाया। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने उन्हें नदी के किनारे देखा फिर नदी से बाहर युवकों के द्वारा लाया गया और फिर इसको लेकर सभी जगह जानकारी जुटाई जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।