मल्हीपुर में केंद्र संख्या 49में आगनवाड़ी जाने वाला रास्ता बहुत खराब हैं जिसको लेकर बच्चे को आने जाने में बहुत समस्या हो रही हैं।

बीते सोमवार के दिन शहर के कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में शहर के चांदनी चौक से अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव के एक छात्र अंशु कुमार को नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव के बदमाशों ने अपहृत कर लिया था। अपहरण के इस मामले में पुलिस ने 4 घंटे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कारे गांव से अगवा छात्र को बरामद कर ली थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में बुधवार को जीविका परियोजना के तहत ग्रामीण बाजार का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण बाजार से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीविका से जुड़ी महिला किराना दुकानदारों को जोड़ने का कार्य करें । ताकि जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामग्रियों की भी बिक्री इस स्टोर के माध्यम से की जा सके। वहां मौजूद ग्रामीण बाजार, घाट कुसुंभा की संचालक नारी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों से डीएम ने बात की और कहा कि इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पूरे ब्लॉक में ई रिक्शा से माइकिंग करवाएं और बिक्री बढ़ाएं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डीएम सावन कुमार ने मनरेगा के कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी करने के आरोप में जिले के दो प्रखंडों के प्रोग्राम पदाधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की है। डीएम ने पीओ के खिलाफ मिले शिकायतों का जांच करने के बाद कार्रवाई की है बता दें कि जिला पदाधिकारी सावन कुमार जिले में प्रशासनिक पदाधिकारियों के कार्यशैली को बदलने में सतत प्रयास कर रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारियों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ कार्यशैली को बदलने के लिए कई बार उन्होंने कार्रवाई की है। इसी के जद में मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी भी आ गए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नहीं हो सकी सिंडीकेट की बैठक 18 जून को सिंडीकेट की बैठक में इस पर निर्णय की बात कही गई थी लेकिन अब तक बैठक नहीं हो पाई बैठक नहीं होने के कारण डिग्री का मामला लंबित है। बता दे कि वीर कुंवर सिंह विवि के संबद्धता रद्द वाले कॉलेजों के विद्यार्थियों को मूल डिग्री नहीं मिल रही है ।डिग्री ना मिलने से विद्यार्थी का कैरियर बादल मंडरा रहे हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जी हां चेनारी प्रखंड के विभिन्न गांव में पानी का कोई स्रोत नहीं होने पर इन दिनों बेरी उत्तरीय नहर का पानी वरदान साबित हो रहा है चेनारी प्रखंड के किसान किशन शाह के द्वारा बताया जा रहा है कि अभी तक बारिश नहीं होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है जोकि अभी सिर्फ नहर का पानी आया है और नाहर का पानी खेती के लिए पर्याप्त नहीं है अगर इसी तरह बारिश नहीं हुआ तो अकाल पड़ने की संभावना जताई जा रही है उक्त बातें प्रखंड के कुछ किसानों के द्वारा बताया गया !