जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड में बुधवार को जीविका परियोजना के तहत ग्रामीण बाजार का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण बाजार से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीविका से जुड़ी महिला किराना दुकानदारों को जोड़ने का कार्य करें । ताकि जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामग्रियों की भी बिक्री इस स्टोर के माध्यम से की जा सके। वहां मौजूद ग्रामीण बाजार, घाट कुसुंभा की संचालक नारी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की दीदियों से डीएम ने बात की और कहा कि इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए पूरे ब्लॉक में ई रिक्शा से माइकिंग करवाएं और बिक्री बढ़ाएं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।