बुधवार को डीएम सावन कुमार द्वारा सदर प्रखंड के नीरपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किए जाने के दौरान में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-74 बंद पाया गया। केंद्र भवन में ताला लटका मिला। जबकि केंद्र पर एक भी बच्चा और सेविका , सहायिका मौजूद नहीं मिली। इस पर डीएम ने कड़ा ऐतराज जताते हुए संबंधित केंद्र की महिला पर्यवेक्षिका व प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की माॅग की गई है। डीएम शेखपुरा द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय नीरपुर, प्रखंड शेखपुरा की जाँच की गई। जाॅच के क्रम में डीएम द्वारा स्कूल प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अबतक निरीक्षण किये गये जिले के सभी विद्यालयों में इस विद्यालय को श्रेष्ठ बताया गया। विद्यालय के सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में थे। जबकि बच्चों की उपस्थिति अच्छी थी। सभी शिक्षक ससमय उपस्थित मिले। नीरपुर में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-74 बंद पाया गया। इस संदर्भ में डीएम द्वारा संबंधित महिला पर्यवेक्षिका व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की माॅग की गई है। इसी तरह डीएम द्वारा डी॰आर॰सी॰सी॰ कार्यालय, शेखपुरा में जाँच के क्रम में पाया गया कि के॰वाई॰पी॰ में 06 तथा बिहार स्टूडेंट केडिट कार्ड में 46 आवेदन लंबित है। जिसे शीध्र पूरा करने का निदेश दिया गया। इसकी जानकारी जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी ने पत्रकारों को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

अगले 10 जुलाई से परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों को परिवार नियोजन पखवारा के सफल संचालन को लेकर कई टिप्स दिए गए। घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों को अपनाने के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ नसबंदी और बंध्याकरण पर भी जोर देने को कहा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महान सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस को 129 वी जयंती पर यहां श्रद्धा से याद किया गया। भारत के दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदा के कारण जाने जाने वाले सांख्यिकीविद के तैल चित्र पर सांख्यिकी विभाग में फूल माला चढ़ाकर याद किया गया । जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने सांख्यिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उसके बाद भारत के योजना निर्माण में महालनोबिस के योगदान की सराहना की । औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए महालनोबिस ने खाका खींचा भारत की स्वतंत्रता के बाद नवगठित मंत्रिमंडल में इन्हें सांख्यिकी सलाहकार बनाया गया। इसके पूर्व आजादी के तुरंत बाद महालनोबिस की अध्यक्षता में आर्थिक सुधार और तरक्की के लिए एक समिति का भी गठन किया गया। भारत के आर्थिक तरक्की में महालनोबिस के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 29 जून को प्रति साल जयंती पर उन्हें याद किया जाता है। इस तिथि को सांख्यिकी दिवस के रूप में भी सरकारी अस्तर पर आयोजन कर इनके योगदान की चर्चा कर श्रद्धा से शीश नमन किया जाता है । सांख्यिकी के गणना और विश्लेषण के बिना कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना संभव नहीं है। इसके अलावा देश के आर्थिक तरक्की के लिए भी सांख्यिकी गणना अनिवार्य है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित के मद्देनजर यहां स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी है। स्वास्थ विभाग द्वारा प्रतिदिन 1500 से ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बुधवार को जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी एक सौ बालिकाओं का सैंपल जांच के लिए लिया स्वास्थ्य कर्मियों की टीम विद्यालय में बालिकाओं के नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंची थी । जहां बालिकाओं के आंख कान दांत नाक आदि की देखभाल के अलावा उनके वजन की भी मापी की गई । आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना जांच को लेकर जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्रमाण पत्र बनाने के आरटीपीएस काउंटर जिला निबंधन कार्यालय पर आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच की जा रही है। पिछले सोमवार 21 जून को 4 महीने के बाद जिले में एक कोरोना मरीज मिला था। जो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है पिछले एक सप्ताह में जांच के दौरान कोई भी पॉजिटिव सामने नहीं आया है। जांच का काम आरटीपीसीआर के साथ साथ रैपिड एंटीजन किट के साथ किया जा रहा है। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने का काम ही किया जा रहा है। इसके अलावा युद्ध स्तर पर टीकाकरण का कार्य चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

पटना नगर निगम समेत राज्य के सभी शहरी निकायों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभी तक चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है, मगर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची की तैयारी में जुटा है तो नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका चुनाव में लगाए जाने वाले मतदानकर्मियों का भत्ता तय कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव के लिए अधिग्रहित करने वाले वाहनों का दैनिक मुआवजा दर भी तय हो गया है। विभाग की ओर से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र भी लिखा गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

रोहतास जिला के कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज में कृषि विज्ञान केंद्र में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीकी एवं विपणन विषय पर प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। जीविका सूर्यपुरा एवं काराकाट की 40 वीआरपी ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक आरके जलज द्वारा किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के सासाराम जिला से जिस वार्ड में नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है। उस वार्ड के खिलाफ डीएम ने नोटिस जारी किया है। हर घर का नल का जल नहीं पहुंचने के वजह से डीएम के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के वेतन रोक दिए गए है। अगर 14 दिन के अंदर कार्य नहीं पूरा हुआ तो वार्ड सदस्य का निलंबन किया जयेगा और सभी से राशि वसूलने का भी कार्य किया जाएगा

Transcript Unavailable.